Indian Navy Secures Oil Ships in Hormuz Strait: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग के बाद ईरान ने होमुर्ज पर नाकेबंदी कर दी है और सिर्फ कुछ देशों के जहाज को जाने की अनुमति दी जा रही है बाकि जहाजों को वापस लौटाया जा रहा है जिससे समुद्र में जहाजों का जाम लग गया है। इसी बीच भारतीय जहाज तेल और LPG गैस से लदे जहाज भारतीय तिरंगा लहराते हुए बेधड़क होमुर्ज को पार करके भारत आ रहे है। अब भारत के दो और जहाज होमुर्ज से गुजर रहे है जिनकी सुरक्षा के लिए नौसेना के जंगी जहाज तैनात किए गए है।
व्यापारिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं

कुछ देशों के लिए होमुर्ज बंद होने के बाद भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है कि पेट्रोलियम उत्पाद ले जा रहे दो और व्यापारिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं और जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे। वहीं पांच एलपीजी कैरियल भारतीय झंडे के साथ भारत आने की तैयारी में है जिनमें 1.7 लाख टन से अधिक की LPG लदी हुई है। यह सभी जहाज होर्मुज स्ट्रेट के ठीक दक्षिण-पश्चिम में लंगर डाले खड़े हैं और एक साथ खड़े हो रखे है।
Indian Navy Secures Oil Ships in Hormuz Strait: 47,000 मीट्रिक टन LPG की खेप पहुंची
गुजरात के जामनगर स्थित डीपीए कांडला के वडीनार टर्मिनल पर 47,000 मीट्रिक टन LPG की खेप पहुंची। जहाज, एमटी जग वसंत, शिप-टू-शिप (एसटीएस) ऑपरेशन के माध्यम से लंगरगाह पर खड़े दूसरे जहाज को अपना माल शिफ्ट करने के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना के युद्धपोत व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार थे। जल्द ही और भी जहाजों के आने की उम्मीद है। इससे पहले, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने एक संयुक्त अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बोलते हुए कहा कि अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और कई हितधारकों के साथ जानकारी बनाए हुए हैं।
नौसेना के जंगी जहाज तैनात

फारस की खाड़ी में चलने वाले भारतीय जहाज भी सुरक्षित हैं। भारतीय ध्वज के तहत 20 जहाज चल रहे हैं, जिनमें लगभग 540 भारतीय सवार हैं, और वे भी सुरक्षित हैं। बता दें कि फारस की खाड़े के आसपास में भारतीय नौसेना के जंगी जहाज भी तैनात है और नौसेना भी सतर्क मोड पर है जिससे किसी भी संभावित खतरे से आसानी से निपटा जा सके।


Download Android App
Download iOS App




