Iran fresh Attack in Indian Ships: ईरान युद्ध मामले से भारत के लिए बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने एक बार फिर से भारत आ रहे जहाज के खिलाफ कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार भारत आ रहे जहाज पर रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स ने हमला करके जब्त किया है. वहीं ईरानी सेना ने 1 जहाज को जब्त किया है.
बताया जा रहा है कि ये जहाज गुजरात के मुद्रा पोर्ट की तरफ आ रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक भारत आ रहे एक जहाज को जब्त किया गया है.
यह जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया से मिली है, जिसमें बताया है, “होर्मुज को पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को कथित तौर पर ईरान के IRGC ने जब्त कर लिया है और उन्हें ईरान ले जाया जा रहा है।”
Iran fresh Attack in Indian Ships: नियम तोड़ने का दिया हवाला

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, गार्ड्स ने एक बयान में कहा, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने आज सुबह होर्मुज स्ट्रेट में दो नियम तोड़ने वाले जहाजों की पहचान की और उन्हें रोक लिया.”
बता दें, इससे पहले भी होर्मुज में तनाव तब देखा गया जब 3 कंटेनर जहाज़ों पर ईरान द्वारा हमले की बात सामने आई थी. जानकारी के अनुसार यूनानी कम्पनी के स्वामित्व वाले जहाज एपामिनोंडास पर गोलीबारी की गई, जिससे उसके ब्रिज को काफी नुकसान पहुंचा.
वहीँ दूसरा हमला पनामा का झंडा लगे जहाज पर हुआ. यह यूफोरिया जहाज था. इस जहाज में भी क्रू सुरक्षित रहा. वहीं तीसरा हमला पनामा झंडा लगे MSC फ्रेंसेस्का पर हुआ. यह जहाज होर्मुज के दक्षिण से ओमान की तरफ जा रहा था.
Strait of Hormuz Attack: फिर से दबाव बनाने की कोशिश
बता दें, ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के दौरान ईरान ने इस जलमार्ग को कमर्शियल जहाजों के लिए फिर से खोल दिया था. लेकिन इसके तुरंत बाद तेहरान ने इस जलमार्ग को बंद कर दिया है. संभव है कि ऐसा वह दबाव बनाने के मकसद से कर रहा है.
ईरान ने वॉशिंगटन पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया क्योंकि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखने की बात कही थी. बाद में ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने घोषणा की कि वह होर्मुज का “सख्त प्रबंधन” फिर से शुरू करेगी।
यह भी पढ़ें – आईएआरआई भर्ती 2026: फील्ड असिस्टेंट वर्कर और यंग प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन शुरू, इंटरव्यू 11 मई को






















