Iran ही नहीं… दुनिया के इन देशों में भी हिजाब पहनना है जरूरी, नियम तोड़ा तो मिल सकती है मौत की सजा!

Summary :

Iran Hijab Law Punishment: मिडिल ईस्ट जंग के बीच इंसानों की व्यक्तिगत आजादी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। सबसे अधिक चर्चा में अभी हिजाब कानून हैं। अमेरिका और इजरायल ने अपने सैन्य हस्तक्षेप के पीछे ईरान की तानाशाही और महिलाओं पर थोपे गए सख्त ड्रेस कोड को एक बड़ी वजह बताया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या दुनिया में सिर्फ ईरान ही एकमात्र देश है, जहां महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य हैं? लेकिन सच तो यह है कि यह कल्चर ज़्यादातर मुस्लिम देशों में आम है। तो, आइए जानें कि किन मुस्लिम देशों में हिजाब…

Iran Hijab Law Punishment: मिडिल ईस्ट जंग के बीच इंसानों की व्यक्तिगत आजादी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। सबसे अधिक चर्चा में अभी हिजाब कानून हैं। अमेरिका और इजरायल ने अपने सैन्य हस्तक्षेप के पीछे ईरान की तानाशाही और महिलाओं पर थोपे गए सख्त ड्रेस कोड को एक बड़ी वजह बताया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या दुनिया में सिर्फ ईरान ही एकमात्र देश है, जहां महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य हैं? लेकिन सच तो यह है कि यह कल्चर ज़्यादातर मुस्लिम देशों में आम है। तो, आइए जानें कि किन मुस्लिम देशों में हिजाब ज़रूरी है और इसे न मानने वालों के लिए कितनी कड़ी सज़ा है।

Iran Hijab Law Punishment: इन देशों में हिजाब अनिवार्य

Iran Hijab Law Punishment
Iran Hijab Law Punishment (source: Social Media)

Iran
ईरान में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य है। नियम तोड़ने पर जुर्माना, हिरासत या अन्य सख्त सजा हो सकती है।

Afghanistan
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर सिर और शरीर ढकना जरूरी है। कई जगहों पर बुर्का या पूरा पर्दा पहनने का दबाव भी रहता है।

Saudi Arabia
सऊदी अरब में पहले महिलाओं के लिए अबाया और सिर ढकना सख्ती से लागू था। हालांकि, अब नियम में कुछ ढील दे दी गई हैं, लेकिन स्थानीय महिलाओं के लिए संयमित कपड़े और सिर ढकना आम तौर पर अपेक्षित माना जाता है। वहीं सामाजिक दबाव बहुत मजबूत है.

Indonesia (Aceh प्रांत)
इंडोनेशिया का आचे प्रांत में इस्लामी कानून (शरिया) लागू है, जहां मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब पहनना बेहद जरूरी है।

Iran Hijab Law Punishment: इन देशों में कुछ जगहों पर हिजाब पर पाबंदी

Iran Hijab Law Punishment
Iran Hijab Law Punishment (source: Social Media)

France – स्कूलों और कई सरकारी जगहों पर धार्मिक प्रतीकों (हिजाब सहित) पर प्रतिबंध।

Belgium – सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवरिंग (नकाब/बुर्का) पर प्रतिबंध।

Denmark – सार्वजनिक जगहों पर फेस कवरिंग पर रोक।

Switzerland – जनमत संग्रह के बाद फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लागू।

Also Read: भारत के लिए खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची की फोन बातचीत में बनी सहमति

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।