Iran Intelligence Minister Assassinated: इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है। उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब मारे गए। इजरायली रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने काट्ज का बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, ईरान ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
Iran Intelligence Minister Assassinated: रात में मार गिराया ईरान का खुफिया मंत्री खतिब
कार्ट्ज ने कहा है कि बुधवार को ‘बड़े सरप्राइज’ मिलने की उम्मीद है। मीडिया आउटलेट, ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने इजराइल काट्ज के बयान के हवाले से बताया कि ईरान के खुफिया मंत्री, इस्माइल खतिब, बीती रात तेहरान में एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए; उन्होंने यह भी कहा कि आज “बड़े सरप्राइज” मिलने की उम्मीद है। उन्होंने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आज के दिन, सभी मोर्चों पर बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है, जिससे ईरान और लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज हो जाएगी।” उन्होंने कहा, “ईरान में हमलों की तीव्रता बढ़ रही है। ईरान के खुफिया मंत्री खतिब को भी बीती रात मार गिराया गया।”
🔴ELIMINATED: Esmaeil Khatib, the Iranian terrorist regime Minister of Intelligence, in a targeted strike in Tehran.
Khatib played a significant role during the recent protests throughout Iran, including the arrest & killing of protestors and led terrorist activities against… pic.twitter.com/654lpYCZ1c
— Israel Defense Forces (@IDF) March 18, 2026
US-Israel War on Iran: IDF को टॉप अधिकारियों को निशाना बनाने का अधिकार

काट्ज ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “आईडीएफ को किसी भी शीर्ष ईरानी अधिकारी को (मार गिराने) का अधिकार दे दिया है… जिसके लिए अब किसी अतिरिक्त मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।” इससे पहले इजरायली मीडिया ने सूत्रों के आधार पर खतिब के मारे जाने की जानकारी दी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान पर हुए हालिया हवाई हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब को निशाना बनाया गया। साथ में ये भी कहा था कि इस ऑपरेशन के नतीजों का अभी आकलन किया जा रहा है और यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में क्या नुकसान हुआ या लक्ष्य सफल हुआ या नहीं। एक दिन पहले ही इजरायल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई थी।
Ismail Khatib: कौन थे इस्माइल खातिब?

IDF के हालिया हमले में मारे गए इस्माइल खातिब ईरान के खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख थे। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए। अब तक ईरान ने अपनी जंग में कई बड़े अधिकारियों को खो दिया है, जिनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हो गया बड़ा खेल! चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर भारत की ओर मुड़े, 7 जहाजों ने अचानक बदला अपना रास्ता


Download Android App
Download iOS App




