Iran Missile Attack On UAE: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत जारी है और इसी बीच हमले भी नहीं हुए थे लेकिन अब ईरान ने सीजफायर के बाद पहला हमला कर दिया है और UAE पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया है जिसमें 3 भारतीय भी घायल हो गए है। इस मिसाइल हमले के बाद UAE का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है साथ ही कई जगह सायरन बजने की आवाज भी सुनी गई है।
Iran Missile Attack On UAE: UAE पर दागी क्रूज मिसाइलें

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, 3 क्रूज मिसाइलों और 4 ड्रोन को नाकाम कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह घायल भारतीय नागरिकों को चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
ड्रोन टकराने के बाद भीषण आग
ईरान ने फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (एफओआईजेड) में मिसाइल दागी थी जिसके बाद लगी आग में तीन भारतीय मामूली रूप से घायल हो गए थे। प्रभावित भारतीयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्रोन टकराने के बाद भीषण आग लग गई थी और आग पर काबू पाने के लिए तुरंत नागरिक सुरक्षा दल तैनात किए गए।
US-Israel War on Iran: ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा की है, अबू धाबी के साथ एकजुटता व्यक्त की है और बढ़ते क्षेत्रीय संकट को स्थिर करने के लिए नए सिरे से राजनयिक प्रयास करने का आग्रह किया है।
US-Israel War on Iran: अमेरिका को जवाबदेह ठहराने की मांग
ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने एक वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी के हवाले से फुजैराह में तेल सुविधाओं पर हमले की पूर्व नियोजित योजना से मना कर दिया है। आईआरआईबी के अनुसार, अधिकारी ने दावा किया कि यह घटना होर्मुज के प्रतिबंधित क्षेत्रों से अवैध मार्ग”बनाने के प्रयासों से जुड़े अमेरिकी सैन्य दुस्साहस का परिणाम है, और उन्होंने अमेरिका को इसके लिए जवाबदेह ठहराने की मांग की है।
ALSO READ: एस जयशंकर की जमैका यात्रा, आपदा राहत के लिए भारत की ओर से सौंपे ‘मोबाइल अस्पताल सिस्टम’


Download Android App
Download iOS App




