ईरान पर इजरायल का अटैक, भारत ने अपने नारगिकों के लिए जारी की ‘अर्जेंट एडवाइजरी’

Summary :

भारतीय नागरिकों को इजरायल में सतर्क रहने की सलाह

इजरायल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों को एक ‘अर्जेंट एडवाइजरी’ जारी की है। इजरायल ने ऑपरेशन को ‘नेशन ऑफ लायंस’ नाम दिया है।

इजरायल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों को एक ‘अर्जेंट एडवाइजरी’ जारी की है। इस एडवाइजरी में यहां रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। यह सलाह शुक्रवार सुबह इजरायल के ईरान पर बड़े हवाई हमले करने के बाद आई है, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की चिंता बढ़ गई है। इजरायल ने ऑपरेशन को ‘नेशन ऑफ लायंस’ नाम दिया है।

सोशल मीडिया पर भारतीय मिशन ने इजरायल में रहने वाले या यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सावधानी और तैयारी के महत्व पर जोर दिया है। इजरायल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है। कृपया सावधानी बरतें, देश में अनावश्यक यात्रा से बचें और सेफ्टी शेल्टर के करीब रहें।”

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ऑफिशियल चैनल्स के जरिए से अपडेट रहने और किसी भी आपात स्थिति में मिशन के संपर्क में रहने का भी सलाह दी है। यह सलाह इजरायल के ईरान पर ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ (अचानक किया गया हमला) करने के बाद विशेष आपातकाल की घोषणा के बाद जारी की गई है। स्थिति अभी भी अस्थिर है। तेहरान में विस्फोटों की सूचना मिली है। समूचे इजरायल में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

ये हमले तेहरान न्यूक्लियर प्रोग्राम और इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके कथित खतरे को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुए हैं।एक टेलीविजन बयान में इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा इसे ‘इजरायल के अस्तित्व के लिए जरूरी और ईरानी खतरे को कम करने को लेकर किया गया ‘टारगेट सैन्य अभियान’ बताया है।

Lifestyle Tips: पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा, ऐसे लगाएं एलोवेरा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.