Israel Gaza Ceasefire Deal: गाजा में रुकी जंग, इजरायली कैबिनेट ने सीजफायर पर लगाई मुहर, बंधकों की होगी रिहाई

Summary :

Israel Gaza Ceasefire Deal:  इजरायल और गाजा के बीच भीषण जंग में शांती का प्रस्ताव ने जंग रुकवा दी है। इजरायल सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना के तहत युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर मुहर लगा दी है। बता दें कि सीजफायर से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस निर्णय पर चर्चा करने के लिए पहले इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई थी और बाद में मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी बंधकों – जीवित और मृत की रिहाई को मंजूरी दे…

Israel Gaza Ceasefire Deal:  इजरायल और गाजा के बीच भीषण जंग में शांती का प्रस्ताव ने जंग रुकवा दी है। इजरायल सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना के तहत युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर मुहर लगा दी है। बता दें कि सीजफायर से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस निर्णय पर चर्चा करने के लिए पहले इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई थी और बाद में मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी बंधकों – जीवित और मृत की रिहाई को मंजूरी दे दी है और युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Israel Gaza Ceasefire Deal

Israel Gaza Ceasefire Deal
गाजा युद्धविराम के बाद लोगों में खुशी का माहौल (photo: social media)

इजरायल की कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर भी मौजूद थे, जहां इजरायल की सरकार ने अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते पर मतदान किया। साथ ही इजरायल सरकार ने युद्ध विराम समझौते के पहले चरण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत बंधकों की अदला-बदली और गाजा के कुछ हिस्सों से इजरायल की वापसी की उम्मीद है।

US Send Troops in Israel

इजरायल और हमास के बीच गाजा युद्धविराम समझौते की निगरानी के लिए अमेरिका लगभग 200 सैनिकों को इजरायल भेजेगा। यह टास्क फोर्स समझौते की निगरानी करेगी, निरीक्षण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सीजफायल लागू होने के बाद कोई उल्लंघन न हो। बताया जा रहा है कि मिस्र, कतर और तुर्की सशस्त्र बलों के सदस्य अमेरिकी टीम में शामिल होंगे। यह सभी सैनिक इजरायल में ही रहेंगे, जहां वे रसद, परिवहन, इंजीनियरिंग और योजना निर्माण में सहायता करेंगे।

Israel Attack on Gaza

Israel Attack on Gaja
Israel Attack on Gaja (photo: social media)

एक तरफ सीजफायर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। वहीं दूसरी तरफ इज़रायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति बनने के बाद इजरायल ने गाजा में ताबड़तोड़ हवाई हमला कर दिया जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

ALSO READ: खत्म हुआ युद्ध! 2 साल बाद इजरायल-हमास की शांति पर बनी सहमति, PM मोदी बोले- स्वागत है..

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।