Israel Hamas War: इजरायल ने तोडा सीजफायर! गाजा पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, 26 लोगों की मौत, भीषण हमले के दिए आदेश

Summary :

Israel Hamas War:  इजरायल और गाजा के बीच भीषण जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति की पहल के सीजफायर की मध्यस्थता की थी लेकिन युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन के बाद, इज़राइल रक्षा बलों ने गाजा में हवाई हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए। बता दें कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा इजरायली सेना को गाजा पट्टी में तुरंत भीषण हमले करने के निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने गाजा पर हमले करने के अपने फैसले के बारे में अमेरिका को सूचित कर दिया था। Israel Hamas War: इज़रायली सेना पर हमला किया हमास के…

Israel Hamas War:  इजरायल और गाजा के बीच भीषण जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति की पहल के सीजफायर की मध्यस्थता की थी लेकिन युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन के बाद, इज़राइल रक्षा बलों ने गाजा में हवाई हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए। बता दें कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा इजरायली सेना को गाजा पट्टी में तुरंत भीषण हमले करने के निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने गाजा पर हमले करने के अपने फैसले के बारे में अमेरिका को सूचित कर दिया था।

Israel Hamas War: इज़रायली सेना पर हमला किया

Israel Hamas War
Israel Hamas War (source: social media)

हमास के उग्रवादियों ने तथाकथित पीली रेखा के पूर्व में इज़रायली सेना पर हमला किया, जो गाजा के इज़राइली कब्जे वाले हिस्से को बाकी एन्क्लेव से अलग करती है। राफा क्षेत्र में तैनात सैनिकों पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) और स्नाइपर फायरिंग की गई। हमले के बाद, इज़राइली रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने चेतावनी दी कि हमास को इज़राइली रक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और इज़रायल पूरी ताकत से जवाब देगा।

Israel Airstrike on Gaza: हवाई हमले में 26 लोगों की मौत

गाजा सिविल डिफेंस ने बताया कि गाजा शहर के अल-सबरा इलाके में एक हवाई हमला हुआ। वहीं उत्तरी गाजा में चिकित्सा सुविधा के पास कम से कम तीन विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इजरायल के हवाई हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। इज़रायल ने हमास पर हाल ही में लौटाए गए एक बंदी के अवशेषों की गलत पहचान करने का भी आरोप लगाया है, जो एक अपहृत व्यक्ति के थे जिसका शव दो साल पहले बरामद हुआ था।

Israel Gaza Ceasefire: युद्धविराम समझौते का उल्लंघन

Israel Gaza Ceasefire
Israel Gaza Ceasefire (source: social media)

हमास ने इज़रायल द्वारा की गई बमबारी की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इजरायल ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। साथ ही इज़रायली सैनिकों पर हमले की ज़िम्मेदारी से भी मना कर दिया है। लेकिन युद्धविराम बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बता दें कि अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इज़राइल हमास संघर्ष में अब तक कम से कम 68,527 लोग मारे गए हैं और 170,395 घायल हुए हैं।

ALSO READ: तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- रूसी अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।