Israel Qatar Strike: इजरायल के खिलाफ 55 मुस्लिम देशों ने रचा चक्रव्यूह!, कतर को मिला पूर्ण समर्थन

Summary :

Israel Qatar Strike: इजरायल हमास को खत्म करने के लिए दूसरे देशों में भी बमबारी कर रहा है। बता दें कि कतर की राजधानी दोहा में हमास के टॉप नेताओं की बैठक के दौरान इजरायल के 15 लड़ाकू विमानों ने बमबारी की थी जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव अधिक बढ़ गया है। अब दोहा में हुए हमले के बाद अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के संयुक्त आपातकालीन सम्मेलन का आयोजन किया गया और इसमें 55 मुस्लिम देश ने कतर का पूर्ण समर्थन किया और इजरायल हमले की निंदा भी की है। UAE Stand With Qatar संयुक्त अरब…

Israel Qatar Strike: इजरायल हमास को खत्म करने के लिए दूसरे देशों में भी बमबारी कर रहा है। बता दें कि कतर की राजधानी दोहा में हमास के टॉप नेताओं की बैठक के दौरान इजरायल के 15 लड़ाकू विमानों ने बमबारी की थी जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव अधिक बढ़ गया है। अब दोहा में हुए हमले के बाद अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के संयुक्त आपातकालीन सम्मेलन का आयोजन किया गया और इसमें 55 मुस्लिम देश ने कतर का पूर्ण समर्थन किया और इजरायल हमले की निंदा भी की है।

UAE Stand With Qatar

Israel Qatar Strike
Israel Qatar Strike

संयुक्त अरब अमीरात ने कतर राज्य के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता जताई है और कतर को निशाना बनाने वाले कायरतापूर्ण इजरायली हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया कि इजरायल ने एक अरब खाड़ी राज्य और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य की संप्रभुता का घोर उल्लंघन, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा किया है। बता दें कि यूएई ने इस बात पर जोर दिया कि यह हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है साथ ही मानवाधिकारों के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है।

Arab-Islamic Summit in Qatar

कतर की राजधानी दोहा में हमले के बाद OIC बैठक की गई और इस बैठक में सऊदी अरब, मलेशिया, तुर्की, पाकिस्तान, अजरबैजान समेत कई बड़े देश के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी देशों ने कतर का खुले मंच से समर्थन जताया है और कहा कि अब एक ही विकल्प है कि सभी मुस्लिम देश एक हो जाए क्योंकि अगला हमला किसी भी अरब देश में हो सकता है।

Israel Qatar Strike

Israel Qatar Strike
Israel Qatar Strike

कतर की राजधानी दोहा में इजरायल ने 9 सितंबर को हवाई हमला किया था। बता दें कि दोहा में हमास के टॉप नेताओं की बैठक चल रही थी तभी इजरायल के 15 लड़ाकू विमानों से बमबारी शुरू कर दी जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव अधिक बढ़ गया है। इस दौरान इजरायली रक्षा बलों ने दोहा में हमास नेताओं पर हमला करने की पुष्टि की और कहा कि हमास नेतृत्व के सदस्य दोहा में रहते हैं और जिस नेतृत्व पर हमला किया गया, उसके सदस्यों ने वर्षों तक आतंकवादी संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व किया था।

ALSO READ: Israel Qatar Strike: 15 लड़ाकू विमानों की बमबारी से दहल उठा दोहा, हमास के टॉप नेताओं को बनाया निशाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।