Israel Slams Khawaja Asif: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सीजफायर को लेकर अहम समझौता होने वाला है और इससे पहले ही PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा ने लेबनान पर जारी भीषण हमलों को लेकर इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मानवता का अभीशाप बताते हुए कैंसर बता दिया। इस जुबानी जंग के बाद इजरायल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए और अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की तटस्थता पर सवाल उठाते हुए उन्हें उनकी जगह दिखा दी। इजरायल के प्रधानमंत्री ने ख्वाजा आसिफ की निंदा करते हुए कहा कि इजरायल के विनाश का उनका आह्वान निंदनीय है और पाकिस्तान सरकार के आचरण की कड़ी आलोचना की।
Israel Slams Khawaja Asif: नेतन्याहू की धमकी के बाद झुका पाकिस्तान

इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है,इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा। यह घटना तब सामने आई जब ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को “बुराई और मानवता के लिए अभिशाप” बताते हुए उस पर लेबनान में शांति वार्ता के दौरान नरसंहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इजराइल बुराई का प्रतीक है और मानवता के लिए अभिशाप है।
रक्षा मंत्री ने पोस्ट डिलिट कर दिया
इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजराइल निर्दोष नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में। खून-खराबा लगातार जारी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी भूमि पर इस घातक राज्य का निर्माण किया, वे नरक में जलें। इजरायल की लताड़ के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने पोस्ट डिलिट कर दिया है।
Israel Slams Khawaja Asif: इस्लामाबाद में बातचीत

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान ने इस्लामाबाद में बातचीत शुरू होने से पहले ही नाजुक युद्धविराम को और अधिक खतरे में डाल दिया है। दो सप्ताह के युद्धविराम की शर्तों को स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की चूक के बाद यह मामला और भी शर्मनाक हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि लेबनान भी शांति समझौते का हिस्सा है, इस दावे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने सिरे से खारिज कर दिया था।
ALSO READ: अब रूस और यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, सिर्फ 32 घंटे तक हमले रोकना की घोषणा


Download Android App
Download iOS App




