Israel के हमलों से Gaja में हिंसा बढ़ने का खतरा: UAE

Summary :

UAE ने गाजा में इजरायली हमलों पर जताई चिंता

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गाजा में नागरिक और आवासीय क्षेत्रों पर इजरायली हवाई हमले जारी रहने से क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता पैदा हो सकती है और पूरे क्षेत्र में हिंसा बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आधिकारिक अमीरात समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएम) के हवाले से बताया कि मंत्रालय ने गाजा में और अधिक निर्दोष लोगों की जान जाने से रोकने, मानवीय स्थिति को बिगड़ने से रोकने, नागरिकों को प्रभावित करने वाली दंडात्मक कार्रवाइयों को रोकने और तनाव को बढ़ने से रोकने का आह्वान किया है।

Israel के हवाई हमलों ने Gaja में मचाई तबाही, 400 से अधिक की मौत

डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से नए सिरे से युद्धविराम के लिए दबाव बनाने, बिजली की बहाली, क्रॉसिंग्स को फिर से खोलने और गाजा में जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

मंत्रालय ने शांतिपूर्ण समाधान हासिल करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने की यूएई की प्रतिबद्धता को दोहराया। यूएई के विदेश मंत्रालय का बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल ने मंगलवार सुबह गाजा में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बाद में कहा था कि इजरायल गाजा क्षेत्र पर अपने हमले को बढ़ाएगा और अब से गाजा युद्धविराम पर बातचीत केवल हमलों के बीच ही होगी> इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख ने गाजा में नए सिरे से युद्धविराम का आग्रह किया था और इजरायल से क्षेत्र में जीवन रक्षक सहायता और वाणिज्यिक आपूर्ति पर लगी रोक हटाने का आह्वान किया था।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव टॉम फ्लेचर ने ब्रुसेल्स से वीडियो कॉल के माध्यम से सुरक्षा परिषद से कहा था कि रातों-रात हमारी सबसे बुरी आशंकाएं सच साबित हो गईं। पूरे गाजा पट्टी में हवाई हमले फिर से शुरू हो गए। उन्होंने कहा, “इजरायली सेना द्वारा नए निकासी आदेश जारी किए गए हैं और एक बार फिर गाजा के लोग भय में जी रहे हैं।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.