JD Vance Statement on Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी समझौते के बाद भी लेबनान में इजरायल के भीषण हमले जारी है। वहीं ईरान के दस सूत्रीय प्रस्ताव में लेबनान पर हमले रोकने की मांग की गई थी लेकिन इजरायली हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही युद्धविराम बातचीत में लेबनान के शामिल होने के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
JD Vance Statement on Lebanon: अमेरिका ने कभी भी ऐसा कोई वादा नहीं किया

हंगरी से रवाना होने से पहले जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पूछा गया कि क्या लेबनान को शांति प्रस्ताव में शामिल किया गया था, तो वेंस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने कभी भी ऐसा कोई वादा नहीं किया था। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि युद्धविराम का उद्देश्य ईरान और अमेरिकी सहयोगियों इज़रायल और खाड़ी अरब देशों पर ध्यान केंद्रित करना था। अमेरिका ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था। हमने कभी संकेत नहीं दिया था कि ऐसा होगा। हमने सिर्फ इतना कहा था कि युद्धविराम ईरान पर केंद्रित होगा और यह युद्धविराम अमेरिका के सहयोगियों, इज़रायल और खाड़ी अरब देशों, दोनों पर केंद्रित होगा।
इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने खारिज किया
वेंस की टिप्पणियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मुश्किल में डाल दिया, क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि लेबनान भी शांति समझौते का हिस्सा है इस दावे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने खारिज कर दिया था। पाकिस्तान ने खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांतिदूत के रूप में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस ने ही उसे ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम कराने के लिए मजबूर किया था।
JD Vance Statement on Lebanon: लेबनान में भीषण हमला

इजरायल ने लेबनान में भीषण हमला किया है जिसमें सीजफायर के बाद 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है साथ ही 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। बता दें कि इजरायली हमले से बेरूत दहल उठा है और कई बड़े धमाके हुए है। जिससे दूर दूर तक आसमान में धुएं के गुबार देखा गया है और सिर्फ 10 मिनट में ही 100 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की गई है।
ALSO READ: सीजफायर में कांटा बना इजरायल? लेबनान में ताबड़तोड़ बमबारी, 254 मौत, 1100 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार


Download Android App
Download iOS App




