Joshimath New Name : जोशीमठ का नाम बदलकर हुआ ज्योतिर्मठ

Summary :

Joshimath New Name : जोशीमठ का नाम बदलकर अब ज्योतिर्मठ कर दिया गया है। बता दें कि चमोली जिले में स्थित जोशीमठ नगर फिर से ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा। Joshimath New Name चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में बुधवार को विधिवत आदेश जारी कर दिया जिसमें कहा गया है कि आदेश के राजपत्रित अधिसूचना के दिन से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम से जाना जाएगा।स्थानीय जनता लंबे समय से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम दिए जाने की मांग कर रही थी औेर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी जिसके…

Joshimath New Name

Joshimath New Name : जोशीमठ का नाम बदलकर अब ज्योतिर्मठ कर दिया गया है। बता दें कि चमोली जिले में स्थित जोशीमठ नगर फिर से ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा।

Joshimath New Name

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में बुधवार को विधिवत आदेश जारी कर दिया जिसमें कहा गया है कि आदेश के राजपत्रित अधिसूचना के दिन से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम से जाना जाएगा।स्थानीय जनता लंबे समय से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम दिए जाने की मांग कर रही थी औेर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी जिसके मद्देनजर पिछले साल उन्होंने चमोली जिले में एक कार्यक्रम के दौरान नाम परिवर्तन की घोषणा की थी।

Joshimath: आखिर क्यों एक रात जरूरी है जोशीमठ में? पूरी धार्मिक है ये कहानी  | Know why Hindu stay in Joshimath during Char Dham yatra in Hindi | TV9  Bharatvarsh

Joshimath New Name : मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था जिसे जून में मंजूरी दी गयी थी।मान्यता है कि आठवीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य इस क्षेत्र में आए थे और कल्पवृक्ष के नीचे तपस्या की थी जिससे उन्हें दिव्य ज्ञान की ज्योति की प्राप्ति हुई। दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव की वजह से इस स्थान को ज्योतिर्मठ कहा गया लेकिन बाद में यह जोशीमठ के नाम से प्रचलित हो गया। जोशीमठ को बद्रीनाथ धाम का प्रवेशद्वार माना जाता है।

जोशीमठ का बदला नाम, जानिए अब किस नाम से पुकारी जाएगी यह तहसील »

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar