Kainchi Dham Accident : नैनीताल जिले में स्थित मशहूर धार्मिक स्थल कैंची धाम के पास गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। कैंची धाम जा रही एक स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
#WATCH नैनीताल(उत्तराखंड): कैंची धाम के पास एक स्कॉर्पियो 50 फुट गहरी खाई में गिरने से 3 पर्यटकों की मौत हो गई। pic.twitter.com/ZMNd5WqFiL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025
Kainchi Dham Accident: घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया है. खबर है कि हादसे का शिकार हुई कार में कई लोग बैठे थे, जिनका रेस्क्यू स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमों ने यह काम बड़ी मुश्किल से पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाड़ी में 7 लोग सवार थे, सभी कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुआ और खाई में गिर गई.
Nainital Accident News: आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना

बता दें कि यह घटना देखते ही आसपास के लोग काफी डर गए। उन्होंने हिम्मत से तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद राहत बचाव अभियान पूरा किया। हादसे में 2 महिलाओं समेत 1 किशोरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार से अधिक लोग घायल हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Kainchidham Road Accident: पुलिस अधिकारी ने हादसे पर क्या कहा?
पुलिस अधिकारी ने इस भीषण हादसे पर कहा कि यह हादसा नैनीताल जिले के लोहाली इलाके में हुआ है, जहां कार डिसबैलेंस होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. उन्होंने आगे कहा सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद 2 महिलाओं समेत 1 किशोरी का शव गाड़ी से बाहर निकाला गया। घायलों को रेस्क्यू किया गया। कार में सवार सभी यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का हाल बेहाल है। वह नैनीताल के लिए घर से निकल गए हैं।
ये भी पढ़ें: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


Download Android App
Download iOS App





