कटनी में भयानक हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

Summary :

Katni Accident News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गई है, वहीं कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन मजदूर हैं जो महाराष्ट्र से ट्रेन से लौटने के बाद अपने घर जा रहे थे। Katni Accident News: मजदूरी कर लौट रहे थे तीनों मजदूर मिली जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी तीन मजदूर सोमवार की देर रात को ट्रेन से कटनी पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौट रहे थे। ये तीनों मजदूर अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल…

Katni Accident News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गई है, वहीं कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन मजदूर हैं जो महाराष्ट्र से ट्रेन से लौटने के बाद अपने घर जा रहे थे।

Katni Accident News: मजदूरी कर लौट रहे थे तीनों मजदूर

Katni Accident News
Katni Accident News (Source: Social Media)

मिली जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी तीन मजदूर सोमवार की देर रात को ट्रेन से कटनी पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौट रहे थे। ये तीनों मजदूर अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से मानपुर आ रहे थे। इसी दौरान बड़वारा थाना अंतर्गत रेलवे पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई।

Road Accident: बाइक पर एक साथ चार लोग सवार

मोटरसाइकिल पर सवार सभी युवक बगैर हेलमेट के थे। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर एक साथ चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाइक सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Katni Road Accident: कार में सवार 5 लोग घायल

Katni Road Accident
Katni Road Accident (Source: Social Media)

मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कटनी की ओर जा रहे थे, जबकि कार उमरिया की दिशा से आ रही थी। कार में सवार लोग राजगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अंबिकापुर से लौट रहे थे। हादसे में कार मे सवार पांच लोग घायल हुए है, जिन्हें तत्काल बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बहुत भीषण था और यही कारण था कि मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और मोटर साइकिल पर सवार सड़क पर इधर-उधर उछलकर गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: गुना में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर खरीदने जा रहे 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।