राज्यसभा सांसद के तौर पर Kiran Choudhry का शपथ, निर्विरोध हुई निर्वाचित

Summary :

Kiran Choudhry ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। Kiran Choudhry ने ली शपथ शपथ ग्रहण के बाद किरण चौधरी(Kiran Choudhry) ने तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही उन्होंने आगे लिखा, राज्यसभा सदस्य…

Kiran Choudhry

Kiran Choudhry ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Kiran Choudhry ने ली शपथ

शपथ ग्रहण के बाद किरण चौधरी(Kiran Choudhry) ने तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही उन्होंने आगे लिखा, राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होना गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना और हरियाणा प्रदेश के लोगों की आवाज उठाना मेरा उद्देश्य रहेगा।

Kiran Choudhry, ex-Haryana Congress leader, daughter Shruti join BJP -  India Today

Kiran Choudhry : किरण चौधरी के अलावा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन में भाजपा सांसद रामेश्वर तेली, जॉर्ज कुरियन को भी राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। राज्यसभा के सभापति ने बुधवार को ही संसद भवन में महाराष्ट्र से चुने गए सांसद धैर्यशील मोहन पाटिल को भी राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।

बता दें कि भाजपा नेता किरण चौधरी हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। वह कई बार विधायक रह चुकी हैं। राज्यसभा उप चुनाव में कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया था। लोकसभा चुनाव में रोहतक से कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जीत दर्ज करने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया था। इस सीट पर कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।

Kiran Choudhry : किरण चौधरी ने जून में बेटी श्रुति चौधरी और अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं। उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा में पार्टी की राज्य इकाई को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar