40 साल बाद बाजार में लौटी मंकी बाइक, ₹50 हजार कीमत में ऑफ रोडिंग का मजा, डिजाइन से नहीं हटेगी नजरें

Summary :

KNK Monkey Bike Features: भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक मौजूद है और सड़कों पर रफ्तार भरती हुई भी नजर आती है लेकिन 40 पहले मंकी बाइक का बहुत क्रेज होता था और 1973 की फिल्मों में भी ऐसी बाइक को दिखाया जाता था जिसके बाद मंकी बाइक लोगों की सबसे पसंदीदा बाइक बन गई थी। अब एक बार फिर KNK कार्ट्स ने मंकी बाइक को लॉन्च कर दिया है और ग्राहकों के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस बाइक को कर्नाटक के खानपुर स्थित कंपनी में डिजाइन गया है और सबसे…

KNK Monkey Bike Features: भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक मौजूद है और सड़कों पर रफ्तार भरती हुई भी नजर आती है लेकिन 40 पहले मंकी बाइक का बहुत क्रेज होता था और 1973 की फिल्मों में भी ऐसी बाइक को दिखाया जाता था जिसके बाद मंकी बाइक लोगों की सबसे पसंदीदा बाइक बन गई थी। अब एक बार फिर KNK कार्ट्स ने मंकी बाइक को लॉन्च कर दिया है और ग्राहकों के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस बाइक को कर्नाटक के खानपुर स्थित कंपनी में डिजाइन गया है और सबसे कम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

KNK Monkey Bike Features: बाइक की बुकिंग शुरू

KNK Monkey Bike
KNK Monkey Bike (Source: Social Media)

चार दशक के बाद एक बार फिर मंकी बाइक का चलन शुरू होने वाला है। KNK कार्ट्स ने शानदार डिजाइन और ऑफ रोडिंग के लिए बाइक में बड़े टायर के साथ बाइक को लॉन्च कर दिया है। छोटे साइज और डिजाइन होने के बाद भी यह बाइक रॉकेट की तरह चलेगी। बता दें कि इस बाइक की आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी गई है और ग्राहकों के लिए जून 2026 में डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इस बाइक की सबसे खास बात रही है कि इसे भारत में ही बनाया गया है और मैन्युफैक्चर, डिजाइन सब भारत निर्मित है।

KNK Monkey Bike: 80cc का इंजन, 4 HP की पावर

KNK Monkey Bike
KNK Monkey Bike (Source: Social Media)

इस मंकी बाइक में खास डिजाइन के साथ ही सिर्फ 80cc का इंजन दिया गया है और यह 4 HP की पावर जेनरेट करता है। पेट्रोल से चलने वाली यह बाइक के इंजन क्षमता कम होने के बाद भी यह तेज रफ्तार भरने में सक्षम है क्योंकि इसका वजन सिर्फ 40 किलोग्राम है। कम वजन होने और ऑफ रोडिंग टायर के साथ ही 80CC क्षमता के इंजन के बाद भी यह मिनी रॉकेट है। कीमत की बात करें तो सिर्फ 50 हजार रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मंकी बाइक के लिए एक ट्विस्ट

मंकी बाइक को मुख्य ऑफ रोडिंग के लिए बनाया गया है जिसमें बड़े और मोटे टायर के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है जिससे यह खराब रास्तों में भी आसानी से चल सकती है। साथ ही मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिया गया है। मंकी बाइक के लिए एक ट्विस्ट भी सामने आया है कि इसे सिर्फ फॉर्म हाउस या किसी ट्रैक पर चलाया जा सकता है इसे सड़कों पर नहीं चलाया जाता क्योंकि इसे RTO में रजिस्टर नहीं कराया जा सकता है।

ALSO READ: स्टाइलिश SUV Tata Curvv की कीमत, डिजाइन और EMI का पूरा गणित, जानें कम सैलरी में कैसे बनाएं अपनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।