‘इंटरव्यू के बहाने बुलाया और जला दिया जिंदा…’, शादी से इनकार करने पर युवती को युवक ने दी खौफनाक सजा, हुई मौत

Kolkata Girl Murder Case

Kolkata Girl Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मैदान इलाके में जिंदा जलाई गई 30 वर्षीय महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना 3 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे ईडन गार्डन्स के पास गंगा सागर मैदान इलाके में हुई थी, जहां आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी।

Kolkata Girl Murder Case: सुनसान जगह पर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी सिद्धार्थ चारीवाल ने महिला को एक सुनसान जगह पर बुलाया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। जब महिला वहां पहुंची तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर महिला पर केरोसिन डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया।

90 प्रतिशत तक झुलसी थी पीड़िता

घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी। उसका इलाज कोलकाता के SSKM अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। इस दौरान उसने मरने से पहले अपनी मां और पुलिस को बयान भी दिया था, जिसमें उसने आरोपी का नाम स्पष्ट रूप से बताया।

Woman Burning Murder Case: इंटरव्यू के बहाने बुलाया

Woman Burning Murder Case
Woman Burning Murder Case (Source: Social Media)

मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी को नौकरी के इंटरव्यू का झांसा देकर गंगा सागर मैदान बुलाया गया था। जब शाम को उन्होंने बेटी को फोन किया, तो फोन एक पुलिस अधिकारी ने उठाया और घटना की जानकारी दी। इस खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।

शादी के लिए बना रहा था दबाव

परिवार का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन महिला ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था। उसने अपने बयान में कहा था कि दोनों अलग-अलग धर्म से हैं, इसलिए वह शादी नहीं कर सकती। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी उसे नौकरी का लालच देकर भी अपने करीब लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने इसे भी ठुकरा दिया था।

Marriage Pressure: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ चारीवाल को बेलियाघाटा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हत्या के केस में बदला जाएगा मामला

शुरुआत में इस मामले को हत्या के प्रयास के तहत दर्ज किया गया था। लेकिन अब महिला की मौत के बाद पुलिस इसे हत्या के मामले में बदलने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें: Murshidabad में चुनावी बवाल: Adhir Ranjan Chowdhury का आरोप-TMC कार्यकर्ताओं ने किया जानलेवा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।