KYV For FASTag Users: फास्टैग के बाद गाड़ियों के लिए KYV हुआ अनिवार्य, वाहन मालिकों की बढ़ेगी मुसीबतें! जानें पूरी प्रक्रिया

Summary :

KYV For FASTag Users : डिजिटल क्रांति में अब सारे काम ऑनलाइन ही पूरे हो जाते है जिससे लोगों को अब काम पूरे करवाने में आसानी हो रही है। लेकिन वाहन मालिकों के लिए यह अब मुसीबत का जाल बनता जा रहा है। वाहन से जुड़ी हर जरूरी कार्य उलझन में फंसा रहा है। वाहन के लिए मालिकों को फास्टैग का एनुअल पास, स्मार्ट नंबर प्लेट, ई-रजिस्ट्रेशन, Pollution Certificate, Insurance समेत कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है अब एक और नई पॉलिसी KYV (Know Your Vehicle) की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। विस्तार से जानते है Know Your Vehicle की…

KYV For FASTag Users : डिजिटल क्रांति में अब सारे काम ऑनलाइन ही पूरे हो जाते है जिससे लोगों को अब काम पूरे करवाने में आसानी हो रही है। लेकिन वाहन मालिकों के लिए यह अब मुसीबत का जाल बनता जा रहा है। वाहन से जुड़ी हर जरूरी कार्य उलझन में फंसा रहा है। वाहन के लिए मालिकों को फास्टैग का एनुअल पास, स्मार्ट नंबर प्लेट, ई-रजिस्ट्रेशन, Pollution Certificate, Insurance समेत कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है अब एक और नई पॉलिसी KYV (Know Your Vehicle) की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। विस्तार से जानते है Know Your Vehicle की पूरी प्रक्रिया

KYV For FASTag Users: वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ी

KYV For FASTag Users
KYV For FASTag Users (source: social media)

KYY पॉलिसी की पहल नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की थी और अगस्त 2024 में इसे लागू कर दिया था लेकिन अब इसे नियमों के साथ अनिवार्य किया जा रहा है जिससे यह वाहन मालिकों की परेशानी को और बढ़ा रही है। खासकर FASTag यूजर्स के लिए यह अब सबसे जरूरी हो गया है। बता दें कि इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने लागू किया है।

KYV Kya Hai?: KYV की प्रक्रिया

FASTag का वार्षिक पास बनाने के साथ ही अब KYV की प्रक्रिया को भी समझना जरूरी हो गया है। बता दें कि FASTag यूजर्स को अब अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की डिजिटल कॉपी और अपनी कार की फोटो को अपलोड कराना होगा जिससे यह स्पष्ट होगा कि वाहन और FASTag की जानकारी सही है। जिससे पास के दुरूपयोग और फ्रॉड होने से रोका जाए क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आए है जिससे एक ही टैग का प्रयोग अलग अलग वाहनों में किया जा रहा है।

Fastag New Rule KYV: अपडेट कराना भी जरूरी

अपडेट कराना भी जरूरी
अपडेट कराना भी जरूरी (source: social media)

KYV करवाने के बाद हर तीन साल बाद इसे अपडेट कराना भी जरूरी है, जिससे NHAI डेटा भी हर तीन साल बाद अपडेट रहे। बता दें कि अपडेट कराने के लिए वही पहले जैसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। अपडेट कराने के लिए वाहन की फोटो अपलोड करना और मंजूरी का इंतजार करना होगा। वाहन मालिकों को हर तीन साल बाद KYV को अपडेट कराना जरूरी है।

ALSO READ:  90s में मचाई थी तबाही! अब ₹10.50 लाख में नए अवतार के साथ लौट आई ये कार, Thar को देगी कड़ी टक्कर!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।