Lava ला रहा अपना सबसे सस्ता फोन, नए फीचर्स के साथ दमदार परफोर्मेंस

Summary :

Lava O3: Lava जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपना सबसे धांसू कैमरा फोन लॉन्च करने वाला है। जो काफी सस्ता और अच्छा फीचर उपलब्ध कराएगा। लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन का नाम Lava O3 है। Lava के यह Smartphone अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। मार्केट में आने से पहले ही लोग इसके लिए काफी उत्साहित है। Highlights Lava लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता फोन नए फीचर्स ने लोगों का उड़ाया होश दमदार परफोर्मेंस और आकर्षक डिजाइन अगर आप भी नया और सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो ये जानकारी…

Lava O3

Lava O3: Lava जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपना सबसे धांसू कैमरा फोन लॉन्च करने वाला है। जो काफी सस्ता और अच्छा फीचर उपलब्ध कराएगा। लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन का नाम Lava O3 है। Lava के यह Smartphone अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। मार्केट में आने से पहले ही लोग इसके लिए काफी उत्साहित है।

Highlights

  • Lava लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता फोन
  • नए फीचर्स ने लोगों का उड़ाया होश
  • दमदार परफोर्मेंस और आकर्षक डिजाइन

अगर आप भी नया और सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। लावा अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक सस्ता फोन लॉन्च कर रहा है। लावा का नया फोन कंपनी की O Series में लाया जा रहा है। इस सीरीज में कंपनी पहले से ही O1 और O2 फोन लाती है। अब Lava O3 फोन लाया जा रहा है। कंपनी ने इस फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लाइव कर दिया है। फोन लॉन्च किए जाने से पहले ही फोन के कुछ स्पेक्स को लेकर भी जानकरियां दी गई हैं।

Lava ला रहा 4GB4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला सबसे सस्ता फोन, दाम 5500 रुपये से भी कम - 4GB+4GB Ram And 64GB Rom Smartphone Lava O3 Under 5500 Rupees First Sale

लावा का नया फोन Lava O3

लावा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी ब्लेज सीरीज का एक नया फोन Lava Blaze 3 5G लॉन्च किया है। इस फोन के बाद कंपनी एक और सस्ता फोन ला रही है। इस बार लावा का नया फोन कंपनी की o series में लाया जा रहा है। लावा का अपकमिंग फोन Lava O3 है जिसका लॉन्च प्राइस 6 हजार रुपये से भी कम रखा गया है।

Lava O3 के फीचर्स

लावा का नया फोन वर्चुअल रैम के साथ लाया जा रहा है। फोन 4GB+4GB रैम से लैस होगा। इसके अलावा, कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि अपकमिंग फोन 64GB रोम के साथ एंट्री लेगा। इस फोन की सेल को लेकर भी जानकारी दी गई है। फोन की पहली सेल 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है।

Lava O3 फोन की कितनी होगी कीमत

Lava O3 फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी 5,499 रुपये लॉन्च प्राइस के साथ पेश करेगी। पहली सेल में इस फोन की बताई गई कीमत पर खरीदारी अमेजन से की जा सकेगी। हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि इस फोन की यह कीमत बैंक ऑफर के साथ रहेगी।

Lava Blaze 3 5G लॉन्च

बता दें, बीते दिनों ही लावा ने Lava Blaze 3 5G फोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस को कंपनी ने सेगमेंट के पहले वाइब लाइट वाले फोन (lava Segment First VIBE Light Phone) के रूप में पेश किया है। फोन 13 सितंबर को लॉन्च हो चुका है। यह फोन एक प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन के साथ आता है। फोन की खरीदारी अमेजन से की जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta