100 करोड़ का घर, प्राईवेट जेट, महंगी कारों का कलेक्शन, 70 मिलियन डॉलर की कमाई, जानें कितना है मेसी का नेटवर्थ

Summary :

Lionel Messi Net Worth:  अर्जेंटीना के फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Lionel Messi आज सुबह कोलकाता पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका ज़बरदस्त स्वागत किया। कोलकाता के प्रमुख स्थानों पर दिग्गज खिलाड़ी की झलक पाने के लिए भारी संख्या में समर्थक जमा हो गए थे बता दें कि लियोनेल मेस्सी 2011 के बाद भारत की पहली यात्रा पर हैं। अपनी पिछली यात्रा के दौरान, इस दिग्गज फुटबॉलर ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेला था, जिसमें अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था। 14 साल बाद उनकी वापसी से फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। बता दें…

Lionel Messi Net Worth:  अर्जेंटीना के फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Lionel Messi आज सुबह कोलकाता पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका ज़बरदस्त स्वागत किया। कोलकाता के प्रमुख स्थानों पर दिग्गज खिलाड़ी की झलक पाने के लिए भारी संख्या में समर्थक जमा हो गए थे बता दें कि लियोनेल मेस्सी 2011 के बाद भारत की पहली यात्रा पर हैं। अपनी पिछली यात्रा के दौरान, इस दिग्गज फुटबॉलर ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेला था, जिसमें अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था।

14 साल बाद उनकी वापसी से फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। बता दें कि मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में अपना नाम कमाया है और दुनिया के टॉप अमीर खिलाड़ियों की सूची में भी इनका नाम शामिल है। मेसी के पास करोड़ों का घर, होटल, कार समेत करोड़ों की कमाई के सोर्स है। जानते है दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी का नेटवर्थ कितना है।

Lionel Messi Car Collection

Lionel Messi Net Worth
Lionel Messi Net Worth (source: social media)

मेसी ने फुटबॉल के खेल में ख्याती हासिल की है और कमाई के मामले में भी उन्होंने अपना पूरा साम्राज्य बना रखा है। बता दें कि मेसी के पास अपना 100 करोड़ का प्राईवेट जेट भी है जिसमें वह 15 लोगों और परिवार के साथ उड़ान भरते है। इतना ही नहीं मेसी कई लग्जरी प्रॉपर्टी के मालिक भी है उनका शानदार 77 बेडरूम का होटल समेत कई बड़े लग्जरी होटल भी है। कार की बात करें तो कई बड़े ब्रांड की कार उन्होंने खरीद रखी है। इन कारों का अनुमान भी लगभग करोड़ों में है।

Lionel Messi Lifestyle

कार, लग्जरी घरों का शौक रखने वाले मेसी के घर की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। बता दें कि इबीसा में वह लगभग 100 करोड़ के घर में रहते है, साथ ही लंदन, बार्सिलोना, एंडोरा, मियामी जैसे बड़े शहरों में भी उनकी करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी है। इतना ही उनका खुद का फैशन ब्रांड भी है जिसे मेस्सी स्टोर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कीमत भी लगभग 200 मिलियन डॉलर के बीच मानी जाती है।

Lionel Messi Net Worth

Lionel Messi Net Worth
Lionel Messi Net Worth (source: social media)

मेसी के कमाई के सोर्स फुटबॉल की फीस, स्पॉन्सरशिप के साथ कई बड़े ब्रांड के साथ करार भी है जिससे वह लगभग 70 मिलियन डॉलर कमाते है। बता दें कि एडिडास के साथ उनका जिंदगी भर का करार है और कई बड़े ब्रांड्स का बड़ा चेहरा है जिससे उनकी वैल्यू कई गुना ज्यादा हो जाती है।

ALSO READ: 14 साल बाद भारत पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर मेसी, कोलकाता एयरपोर्ट पर दिखी फैंस की दीवानगी; गिने-चुने लोगों से होगी मुलाकात

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।