सेवा,संस्कार और सहयोग की भावना से काम कर रही सेवा भारती

Summary :

Lucknow News: दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संघ चालक श्री कृष्ण मोहन ,क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्ध वीर तथा सेवा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष रविंद्र गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। समापन सत्र में क्षेत्र संघ चालक कृष्ण मोहन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा,संस्कार और सहयोग पहुंचाना है। Lucknow News कार्य में पारदर्शिता, डेटा प्रबंधन की निरंतरता तथा नियमित समीक्षा को आवश्यक बताया। क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश युद्ध वीर जी ने सभी दायित्वधारियों के साथ प्रांत एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की,उन्होंने…

Lucknow News: दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संघ चालक श्री कृष्ण मोहन ,क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्ध वीर तथा सेवा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष रविंद्र गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। समापन सत्र में क्षेत्र संघ चालक कृष्ण मोहन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा,संस्कार और सहयोग पहुंचाना है।

Lucknow News

Lucknow News
Lucknow News

कार्य में पारदर्शिता, डेटा प्रबंधन की निरंतरता तथा नियमित समीक्षा को आवश्यक बताया। क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश युद्ध वीर जी ने सभी दायित्वधारियों के साथ प्रांत एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की,उन्होंने सेवा प्रकल्पों के विस्तार,सेवा की गुणवत्ता,जनसंपर्क व समाज जागरण बढ़ाने तथा आगामी कार्य योजनाओं के सुचार क्रियान्वयन पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। द्वितीय सत्र में अभिषेक (प्रांत प्रचार प्रमुख सेवा भारती अवध) ने संस्था के मोबाइल ऐप द्वारा डेटा प्रबंधन की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

UP News Today

Lucknow News
Lucknow News

बैठक में सेवा भारती अवध प्रांत के महामंत्री रजनीश , उपाध्यक्ष मनोरमा दीदी,कोषाध्यक्ष एमबीएस राजावत ,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य,प्रांत सह प्रमुख,संगठन मंत्री, विभाग अध्यक्ष, विभाग महामंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ आलोक ,आकाश ,मोहित , त्रिभुवन ,देवेंद्र , जय आदि मौजूद रहे।

ALSO READ: “वोट बचाओ–संविधान बचाओ” पदयात्रा, 21 से 26 दिसंबर तक चलेगा अभियान, AAP सांसद संजय सिंह ने की बड़ी घोषणा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।