Madhya Pradesh: टीआई अरविंद कुजूर ने सरकारी निवास पर की आत्महत्या

Summary :

Madhya Pradesh: टीआई अरविंद कुजूर ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली में तैनात टीआई अरविंद कुजूर ने अपने सरकारी निवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के पेप्टेक टाउन के मकान नंबर 11 में हुई। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी अगम जैन, विधायक ललिता यादव सहित बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंचा। डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीआई कुजूर ने आत्महत्या से पहले अपने नौकर को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने कमरे में खुद को बंद कर सर्विस पिस्टल से गोली मार ली।

Madhya Pradesh BJP अध्यक्ष पद के लिए कौन होगा नया चेहरा? चर्चाओं में कई नाम शामिल

डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया क‍ि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली थाने में तैनात टीआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उसने फोन पर यह जानकारी दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, फिर खिड़की से देखने पर पता चला कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

डीआईजी ने बताया कि उन्होंने अपने दाईं कनपटी में गोली मारी। घटना की वीडियोग्राफी करवाई गई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचने वाली है। उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह यहां पर अकेले रह रहे थे। कल सुबह तक उनका परिवार आ जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.