Mahindra Bolero Launched: देसी G Wagon लॉन्च, मात्र 7.99 लाख रुपये में प्रीमियर इंटीरियर, Stealth Black कलर ने मचाया तहलका

Summary :

Mahindra Bolero Launched: भारतीय बाजार में देसी G Wagon नाम से मशहूर महिंद्रा की Bolero ने स्टाइलिश लुक, शानदार फीचर और सस्ती कीमत में दमदार इंजन मिलने के कारण तहलका मचा रखा है। अब बोलेरो की एक नई रेंज में टॉप-एंड वेरिएंट, बोलेरो B8 और बोलेरो नियो एना शामिल हैं, जिन्हें अधिक प्रीमियम और SUV अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Mahindra Bolero Launched Bolero अपने दमदार लुक से कसौटी पर खरी उतरी है और 25 वर्षों से अधिक समय से भारत की सबसे मशहूर और मजबूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है।…

Mahindra Bolero Launched: भारतीय बाजार में देसी G Wagon नाम से मशहूर महिंद्रा की Bolero ने स्टाइलिश लुक, शानदार फीचर और सस्ती कीमत में दमदार इंजन मिलने के कारण तहलका मचा रखा है। अब बोलेरो की एक नई रेंज में टॉप-एंड वेरिएंट, बोलेरो B8 और बोलेरो नियो एना शामिल हैं, जिन्हें अधिक प्रीमियम और SUV अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Mahindra Bolero Launched

Mahindra Bolero Launched
Mahindra Bolero Launched (Photo: social media)

Bolero अपने दमदार लुक से कसौटी पर खरी उतरी है और 25 वर्षों से अधिक समय से भारत की सबसे मशहूर और मजबूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। अब Bolero का नया वर्जन नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Mahindra Bolero Features

Bolero के नए वर्जन में एक बोल्ड डिज़ाइन, नया ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप, डायमंड-कट R15 Alloy Wheel और एक नया Stealth Black कलर विकल्प शामिल है। कम्फर्ट के लिए लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ नए डिज़ाइन की गई सीट, 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स दिए गए हैं।

Bolero Neo Features

Bolero Neo
Bolero Neo (Photo: social media)

Bolero के नए वर्जन के साथ ही नई Bolero Neo का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस गाड़ी में मेटैलिक ग्रे R16 Alloy Wheel और नए शानदार कलर के विकल्पों के साथ-साथ डुअल-टोन विकल्प भी दिया गया हैं। फीचर की बात करें तो लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रियर-व्यू कैमरा के साथ 22.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एफडीडी सस्पेंशन के साथ राइडफ्लो टेक और प्रीमियर इंटीरियर दिया गया है।

Bolero & Neo Price

Bolero की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है, वहीं Bolero Neo की कीमत 8.49 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ALSO READ:  भारतीय मार्केट में महिंद्रा थार का नया अवतार! कीमत बस 10 लाख रुपए, शानदार फीचर्स उड़ाएंगे आपके होश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।