Mamta Banerjee को आगामी बंगाल चुनाव हारने का सता रहा है डर: Arjun Singh

Summary :

बंगाल चुनाव में हार से चिंतित ममता बनर्जी: अर्जुन सिंह

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम ने अपने वार्ड में डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची से वोटरों के नाम को मिलाया। इस पर पूर्व सांसद एवं दिग्गज भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी को हारने का डर सता रहा है।

पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, “ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हारने वाली हैं। उन्हें चुनाव हारने का डर सता रहा है और इसलिए वो ऐसे कार्य को अंजाम दे रही हैं। उनके ऐसे काम करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।”

पश्चिम बंगाल सीईओ की तरफ से ट्वीट करके मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलने को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “बंगाल के डीएम, सीडीओ, बीडीओ, एआरओ, राज्य सरकार की मिलीभगत और उनके गलत निर्देश पर काम कर रहे हैं। यहां तक देखा गया है कि पंचायत चुनाव हारने वाले प्रत्याशी को बीडीओ ने सर्टिफिकेट तक दिया है। जीतने वाले प्रत्याशी का बैलेट पेपर फाड़कर फेंक देते हैं। बात में उनका बैलेट पेपर तालाब में मिलता है।”

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के सांगठन‍िक बैठक करने और 2026 चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर अर्जुन सिंह ने कहा, “पहले उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि वो टीएमसी के साथ हैं, या उनसे अलग। अगर वो इसे स्पष्ट करते हैं तो उनकी विश्वसनीयता ठीक रहेगी, नहीं तो फिर सवाल उठेंगे।”

जादवपुर यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के काफिले को वामपंथी छात्र संगठनों की तरफ से रोके जाने पर उन्होंने कहा, यह पहला एक राज्य है जहां मंत्री अपने ही विभाग के शिक्षकों के संगठन का प्रधान बनता है। मंत्री भी वही और संगठन का प्रधान भी वही हैं। लेकिन यह बंगाल है और यहां पर ममता बनर्जी का कानून चलता है। पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासन का कानून है। इस प्रकार की घटनाएं आगे भी घटेंगी, क्योंकि किसी भी कॉलेज में छात्र चुनाव नहीं हुआ है हर जगह एक एडमिनिस्ट्रेटर बैठा कर ‘मिड डे मील’ का पैसा चोरी किया जा रहा है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.