Manoj Tiwari : राहुल गांधी ने अमेरिका में परोसा झूठ

Summary :

Manoj Tiwari : अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिये गए बयान के बाद भाजपा हमलावर है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बहुत बड़े नुकीले फावड़े से भारत माता की छाती पर वार कर रहे हैं। Manoj Tiwari ने राहुल गांधी पर साधा निशाना Manoj Tiwari : मनोज त‍िवारी ने कहा, भारत से ज्यादा भयमुक्त वातावरण शायद ही आपको कहीं मिले। आप अगल बगल भी देख लें। पाकिस्तान और बांग्लादेश हमारे सामने मिसाल हैं। दुनिया में रूस और यूक्रेन को देख लें, श्रीलंका को देख लें। सबसे सुरक्षित…

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari : अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिये गए बयान के बाद भाजपा हमलावर है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बहुत बड़े नुकीले फावड़े से भारत माता की छाती पर वार कर रहे हैं।

Manoj Tiwari ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Manoj Tiwari : मनोज त‍िवारी ने कहा, भारत से ज्यादा भयमुक्त वातावरण शायद ही आपको कहीं मिले। आप अगल बगल भी देख लें। पाकिस्तान और बांग्लादेश हमारे सामने मिसाल हैं। दुनिया में रूस और यूक्रेन को देख लें, श्रीलंका को देख लें। सबसे सुरक्षित वातावरण भारत में है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब लोकसभा चुनाव में 99 सीटों पर जीत दर्ज किये थे, तब वह फूले नहीं समा रहे थे। अब अमेरिका में जाकर वो न जानें किस भय की बात कर रहे हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि राज परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति सत्ता से अलग होता है, तो वह छटपटाने लगता है। ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के साथ है।

Who is Manoj Tiwari: Latest News on Manoj Tiwari, Top News, Photos, Videos, Age

Manoj Tiwari : उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी अमेरिका में जाकर आरक्षण हटाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरक्षण समाप्त करने की बात कही है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जीते जी बार बार हराने वाली पार्टी के वर्तमान नेता राहुल गांधी का यह नया स्वरूप है। वो केवल झूठ परोस रहे हैं कि सिखों को पर यहां बहुत सारी पाबंदियां हैं। मैं समझता हूं राहुल गांधी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं और देश विरोधी होने का परिचय दे रहे हैं।

मनोज त‍िवारी ने कहा, राहुल गांधी भारत माता की छाती पर कुठाराघात कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कामों को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। देश की सुरक्षा और उसके संवर्धन के लिए संघ के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। वायनाड में जो आपदा आई थी, उस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर राहत व बचाव का कार्य किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar