फरीदाबाद की मानवी बिंदल ने CBSE परीक्षा में किया टॉप
मानवी बिंदल ने CBSE दसवीं परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर फरीदाबाद में अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया। उनकी सफलता के पीछे लगातार मेहनत और परिवार का सहयोग रहा। भविष्य में वह इंजीनियर बनने के लिए JEE Mains की तैयारी करेंगी।
CBSE ने 12वीं और 10वीं परीक्षा के परिणाम कल घोषित कर दिए थे। परिणाम जारी होने के बाद टॉपर्स की भी सूची सामने आ गई है। इन टॉपर्स में फरीदाबाद के तिगांव की छात्रा मानवी बिंदल ने मंगलवार को आए CBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है। बता दें कि मानवी बिंदल नारायणा ई टेक्नो स्कूल, सेक्टर-77, फरीदाबाद, हरियाणा की छात्रा हैं।
JEE Mains परीक्षा में परचम लहराने का सपना
बिजनेसमैन पिता और शिक्षिका मां की बेटी मानवी ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन चार से पांच घंटे मन लगाकर पढ़ाई की और इसमें पूरे साल निरंतरता बनाए रखी। इसी निरंतरता और माता पिता से मिली प्रेरणा के परिणामस्वरूप आज मैं इतने अंक प्राप्त कर सकी। भविष्य के लक्ष्य को लेकर सवाल पूछने पर मानवी ने बताया कि उनकी विज्ञान विषय में सर्वाधिक रुचि है और वह बारहवीं के बाद JEE Mains परीक्षा पास कर इंजीनियर बनना चाहती है।
मानवी ने बताया कि स्कूल के अध्यापकों ने भी उनका निरंतर उत्साह बढ़ाया। स्कूल का माहौल पठन पाठन का रहा है, इससे भी काफी सहयोग मिला। बता दें कि मानवी ने मैथ्स में 99, साइंस में 97, हिंदी में 99, इंग्लिश में 97 और सोशल साइंस में 98 अंक प्राप्त किए हैं। मानवी ने नारायणा ईं टेक्नो स्कल, एनसीआर की सभी ब्रांचों में टॉप किया है। मानवी की इस सफलता पर माता पिता और अन्य परिजन भी फूले नहीं समा रहे। मानवी की मां ने बताया कि सुबह से ही उन्हें बधाई के कॉल व संदेश आ रहे हैं। घर में जश्न का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
Himanshu Negi
हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।