Maruti Suzuki Fronx हुई सुरक्षित, 6 एयरबैग के साथ दिए कई फीचर, जानें कीमत

Summary :

Maruti Suzuki Fronx में कंपनी ने बड़ा अपडेट शामिल किया है। बता दें कि भारतीय बाजार में मौजूद Fronx के सभी वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग को शामिल किया गया है साथ ही कई फीचर को भी शामिल किया गया। कार को अधिक सुरक्षित करने और फीचर को शामिल करने के साथ ही कीमत में हल्का उछाल आया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस कार की कीमत और क्या फीचर शामिल किए गए। Maruti Suzuki Fronx Features Fronx में कई फीचर दिए गए है। बता दें कि इस कार में 9 इंच का इनफोटेनमेंट स्क्रीन, क्रूज कंट्रोल,…

Maruti Suzuki Fronx में कंपनी ने बड़ा अपडेट शामिल किया है। बता दें कि भारतीय बाजार में मौजूद Fronx के सभी वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग को शामिल किया गया है साथ ही कई फीचर को भी शामिल किया गया। कार को अधिक सुरक्षित करने और फीचर को शामिल करने के साथ ही कीमत में हल्का उछाल आया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस कार की कीमत और क्या फीचर शामिल किए गए।

Maruti Suzuki Fronx Features

Fronx में कई फीचर दिए गए है। बता दें कि इस कार में 9 इंच का इनफोटेनमेंट स्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, 16 इंच के Alloy Wheel, स्मार्टफोन क्नेक्टिविटी, AC वेंट्स दिए गए है। सुरक्षा फीचर की बात करें तो 6 एयरबैग, पार्किंग सेंसर, स्पीड के लिए अलर्ट, 360 डिग्री का कैमरा, IRVM दिया गया है।

Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx Mileage

Fronx कार में शानदार फीचर के साथ ही दमदार इंजन दिया गया है। बता दें कि इसमें 1 लीटर का ट्रर्बो इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 5.3 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो यह कार 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। माइलेज के साथ ही इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Maruti Suzuki Fronx Price

Fronx कार की अब नए वेरिएंट में 0.5 प्रतिशत का उछाल आया है। बता दें कि कार की एक्स शोरूम कीमत 7.54 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की अधिकतम कीमत 13.06 लाख रुपये तक जाती है। यह सभी कीमत कार के वेरिएंट पर निर्भर करती है।

ALSO READ: Honda CB125 Hornet और Hero Xtreme 125R, कौन-सी है दमदार बाइक?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।