’80 करोड़ हमारे जूते की नोक पर…’, UP के इस मौलाना ने खुलेआम दी धमकी, अब होगा एक्शन

Summary :

Maulana Hate Speech: ‘आई लव मोहम्मद’ के ट्रेंड ने पूरे देश में बवाल मचा दिया है। बरेली में उपद्रव कर रहे लोगों के खिलाफ जब यूपी पुलिस ने एक्शन लिया तो मामला और बढ़ गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी के पीलीभीत के पूरनपुर का है, जहां धर्मस्थल के बाहर एक मौलाना भड़काऊ भाषण दे रहा है। मौलाना रेहान रजा खान ने मस्जिद के बाहर लोगों को भड़काने की कोशिश करते हुए बयान दिया कि ‘ सौ करोड़ हिंदू उसकी जूते की नोक पर हैं।’ चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या…

Maulana Hate Speech: ‘आई लव मोहम्मद’ के ट्रेंड ने पूरे देश में बवाल मचा दिया है। बरेली में उपद्रव कर रहे लोगों के खिलाफ जब यूपी पुलिस ने एक्शन लिया तो मामला और बढ़ गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी के पीलीभीत के पूरनपुर का है, जहां धर्मस्थल के बाहर एक मौलाना भड़काऊ भाषण दे रहा है। मौलाना रेहान रजा खान ने मस्जिद के बाहर लोगों को भड़काने की कोशिश करते हुए बयान दिया कि ‘ सौ करोड़ हिंदू उसकी जूते की नोक पर हैं।’ चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Maulana Hate Speech: ‘करोड़ों की जान कुर्बान है..’

थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां में मौलाना रेहान रजा खान ने दर्जनों मुसलमानों की भीड़ इक्ट्ठा की और भड़काऊ भाषण दिया। वीडियो मौलाना कहता है- आज हम यहां इसलिए जमा हुए हैं ताकि अपने आका करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से अपनी मोहब्बत का इतजार कर सकें। एक जान क्या, अगर करोड़ों जानें भी हों, तो हम उन्हें उनके नाम कर कुर्बान कर देंगे। जब बात उनकी मोहब्बत की आती है, तो हम अपनी जानों, परिजनों और बच्चों के साथ मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

I Love Mohammad Controversy: ’80 करोड़ लोग हमारे जूतों की नोक पर हैं’

मोलाना ने कहा- जब इश्क की बात होगी, तो हमारे सामने चाहे 80 करोड़ लोग भी हों, वे हमारे जूतों की नोक पर हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि आप किसी को भी मानने वाले हों, लेकिन लेकिन जब बात हमारे पैगंबर की आएगी, तो हम उसे शांति से या जिस तरह चाहेंगे, उस तरह करेंगे। हम यह भी बता देंगे कि मोहम्मद से वफा तूने तो हम तेरे हैं। इसलिए कहते हैं, मेरे नबी की मोहब्बत की देखो शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान, आई लव मोहम्मद।

Maulana Hate Speech
Maulana Hate Speech (source: social media)

UP Latest News: मौलाना पर एफआईआर दर्ज

मौलाना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीलीभीत गांव के लोगों ने सेहरामऊ पुलिस से भड़काऊ भाषण के लिए मौलाना पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने हाफिज रेहान रजा खान के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि भड़काऊ बयान देने के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘जुर्म सहो मत..’, चिराग को चाहिए डिप्टी CM की कुर्सी, सीट शेयरिंग पर मंथन से पहले शाह-नीतीश की बढ़ी टेंशन

Neha Singh