भाजपा विधायक केतकी सिंह ने बलिया जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग की है। उनके इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बलिया में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे पास किया है। यह बहुत अच्छी और खुशी की बात है। भाजपा विधायक केतकी सिंह का मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन को लेकर दिया गया बयान घोर निंदनीय है। इस देश में चंद दिनों से नफरत भरे बयान देने की आदत पड़ गई है। भाजपा विधायक का ये बयान नासमझी, नादानी और अज्ञानता पर आधारित है।
भाजपा विधायक का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाया जाए, उनका इलाज अलग होना चाहिए। हिंदुओं को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है। ये कितनी नफरत भरी और अज्ञानता वाली बातें हैं। उन्हें समझना चाहिए कि 1857 से 1947 तक हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर देश को आजाद कराया। उस समय भी यही मुसलमान थे और आज भी यही मुसलमान हैं। उस समय भी यही हिंदू थे और आज भी यही हिंदू हैं।
Col. Ponung Doming: दुनिया की सबसे ऊंची सीमा टास्क फोर्स की पहली महिला कमांडर
उन्होंने आगे कहा कि उस समय इस तरह नफरती भाषा और नफरती बयानबाजी नहीं होती थी, जिस तरह से आज केतकी सिंह कर रही हैं। दुनिया में कई मुस्लिम देश हैं, वहां कोई भेदभाव नहीं है, सभी का इलाज साथ में होता है। दुनिया में कई ईसाई देश हैं, वहां भी कोई भेदभाव नहीं है, सभी का इलाज एक साथ होता है। भारत में भी कोई भेदभाव नहीं होता है, सभी का इलाज एक साथ होता है।
उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से अनुरोध करूंगा कि केतकी सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि नफरत फैलाने वाले भाषण देने वाले अन्य लोगों पर भी लगाम लग सके।
बता दें कि भाजपा विधायक केतकी सिंह ने बलिया जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मांग रखी है कि इस मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाया जाए। हिंदुओं को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसे समाज को बांटने वाला बयान बताया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



