Safety और Technology का धमाकेदार Combo! मार्केट में लॉन्च हुई MG Hector Facelift, कीमत सिर्फ ₹11.99 लाख

MG Hector Facelift Launched

MG Hector Facelift Launched: MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV MG Hector का नया मिड-साइकिल फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स को बेहतर बनाया है, बल्कि कीमत को भी काफी आकर्षक रखा है.

MG Hector Facelift Price India

नई MG Hector फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है. यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जो पुराने मॉडल से लगभग 2 लाख रुपये कम है. पहले इसकी शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये थी।

MG Hector Facelift Launched (source: social media)
MG Hector Facelift Launched (source: social media)

MG Hector Facelift Launched: MG Hector का भारत में सफर

MG मोटर इंडिया ने साल 2019 में MG Hector के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था. उस समय इसे “Internet Inside” टैगलाइन के साथ पेश किया गया था और यह देश की पहली कनेक्टेड SUVs में से एक थी. अब करीब 6 साल बाद कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कई नए बदलाव किए हैं, ताकि यह मौजूदा ग्राहकों और नए खरीदारों दोनों को पसंद आ सके।

MG Hector Facelift Launched (source: social media)
MG Hector Facelift Launched (source: social media)

Exterior Design में क्या है नया

नई MG Hector फेसलिफ्ट का साइज पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट लुक में साफ बदलाव देखने को मिलता है. अब इसमें डायमंड पैटर्न की जगह हनीकॉम्ब डिजाइन वाली बड़ी ग्रिल दी गई है. नीचे की ओर एयर डैम को भी नया डिजाइन मिला है. इसके अलावा अलॉय व्हील्स को नया लुक दिया गया है. हालांकि, लाइटिंग सेटअप लगभग पहले जैसा ही है. इसमें स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और पीछे की तरफ LED लाइट स्ट्रिप से जुड़े टेललैंप्स मिलते हैं.

Engine and Gearbox Options

इंजन के मामले में नई MG Hector फेसलिफ्ट में वही विकल्प दिए गए हैं, जो पुराने मॉडल में थे.

पेट्रोल इंजन:

  • 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन
  • पावर: 143 बीएचपी
  • टॉर्क: 250 Nm

गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल और CVT

डीजल इंजन:

  • 2.0 लीटर डीजल इंजन
  • पावर: 170 बीएचपी
  • टॉर्क: 350 Nm
  • गियरबॉक्स: सिर्फ मैनुअल

Mg Hector New Model Features: Interior and Advanced Features

MG Hector फेसलिफ्ट के केबिन में बड़ा अपडेट किया गया है. इसमें नया डुअल-टोन अर्बन टैन इंटीरियर मिलता है, जो प्रीमियम फील देता है। SUV में अब 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें i-Swipe जेस्चर कंट्रोल फीचर है.

  • 2 उंगलियों से AC कंट्रोल
  • 3 उंगलियों से म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल

इसके अलावा इसमें डिजिटल कार की, प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, नया AC वेंट लेआउट और Infinity by Harman साउंड सिस्टम भी मिलता है.

Variants and Seating Options

नई MG Hector फेसलिफ्ट को कुल 6 वेरिएंट्स में उतारा गया है…

  • 5-सीटर वेरिएंट्स: Style, Select Pro, Smart और Smart Pro
  • 7-सीटर वेरिएंट्स: Savvy Pro और Sharp Pro

ये सभी पेट्रोल मैनुअल और CVT विकल्प में उपलब्ध हैं. डीजल वेरिएंट की बाकी जानकारी कंपनी बाद में देगी.

MG Hector Facelift Launched (source: social media)
MG Hector Facelift Launched (source: social media)

MG Hector Facelift Review in Hindi: Safety and Warranty

सुरक्षा के मामले में MG Hector फेसलिफ्ट काफी मजबूत है. इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ कंपनी का 3-3-3 वारंटी पैकेज भी मिलता है, जिसमें 3 साल की अनलिमिटेड वारंटी, 3 साल की रोड साइड असिस्टेंस और 3 फ्री सर्विस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा में खुलने वाला है एप्पल का स्टोर, लॉन्च से पहले आई पहली झलक; किराया जानकर रह जाएंगे दंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।