Mob Lynching Fear After Ganga Iftar: वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी करने और नॉनवेज खाकर उसकी हड्डियों को नदी में फेंकने के मामले में 14 युवकों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। इस मामले में शिकायत करने वाले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल को धमकियां मिल रही हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबर से और सोशल मीडिया पर अब धमकियां मिल रही हैं। इस मामले रजत ने पुलिस को सूचित किया और मुकदमा दर्ज करवाकर अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है।
Mob Lynching Fear After Ganga Iftar: शिकायतकर्ता को अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी

रजत की शिकायत के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है और मामले की जांच में जुटी हुई है। रजत की शिकायत के बाद इस मामले में 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया था। रजत ने बताया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी और ईमेल पर भी धमकी भेजी गई। सोशल मीडिया पर भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
रजत ने ये भी आरोप लगाया है कि सिगरा थाना क्षेत्र में जिस जगह पर उनका घर है, वहां मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि उनके ऊपर कभी भी हमला किया जा सकता है। इसलिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा की जाए।
रजत के वकील ने क्या बताया?
गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान रजत के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि “अदालत में हम लोगों को भी धमकी दी जा रही है। वहीं शिकायतकर्ता को भी लगातार फोन करके धमकी दी जा रही है, इनका ये कृत्य निंदनीय है।” उन्होंने सभी आरोपियों पर रासुका (NSA) लगाने की मांग की। शशांक ने बताया कि सभी 14 आरोपियों की जमानत याचिका पर 1 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होगी।
त्रिपाठी ने बताया कि सभी 14 आरोपी पेशी के दौरान कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांग रहे थे। उनका आरोप है कि जिस नाव में ये सवार थे, उसके नाविक का अपहरण किया गया और नाव को जबरन पंचगंगा घाट के सामने से गंगा नदी में ले जाकर इफ्तार पार्टी की गई। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ सनातन धर्म का, बल्कि मां गंगा का भी अपमान हुआ है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगा।
Mob Lynching Fear After Ganga Iftar: क्या है पूरा मामला?

मुस्लिम युवकों द्वारा यह इफ्तार पार्टी 15 मार्च को आयोजित की गई थी, जिसके दौरान 14 आरोपियों ने वाराणसी में गंगा पर नाव की सवारी करते हुए चिकन बिरयानी खाई और उसकी हड्डियां नदी में ही फेंक दी। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया, जो बहुत वायरल हुआ। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस में शिकायत की। इस पर कार्रवाई करते हुए वाराणसी पुलिस ने इन्हें 17 मार्च को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: गंगा इफ्तार पार्टी विवाद मामले में 14 आरोपियों को 1 अप्रैल तक कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में


Download Android App
Download iOS App




