रानीबंद/रघुनाथपुर (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आरोप से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि, ‘‘नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिये।’’ मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस सरकार को फिरौती सिंडिकेट चला रहा है।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवादी एवं देशभक्त दावों पर प्रश्न करते हुये कहा कि वह ‘‘आरएसएस का आदमी’’ ही था जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी।
उन्होंने पुरूलिया के रघुनाथपुर में आयोजित जनसभा में कहा, ‘‘ मैं राजनीति में अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। जब मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सिंडिकेट की पार्टी है..इसकी सरकार को सिंडिकेट चला रहे हैं। मुझे लगा उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा (चुनाव में पराजय) लगना चाहिये। उन्होंने मोदी को ऐसा प्रधानमंत्री बताया जो, ‘‘झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं।’’
ममता के ‘थप्पड़’ मारने के बयान पर बोली भाजपा- उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक चुकी है
बनर्जी ने कहा कि चुनाव के समय पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर आये मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने दुर्गापूजा और अन्य हिंदू अनुष्ठानों को करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आप इन आरोपों पर भरोसा करेंगे।’’
उन्होंने लोगों को जय श्री राम नहीं बोलने दिए जाने के प्रधानमंत्री के इस दावे पर कहा, ‘‘ मैं नारे लगाने में उनका (भाजपा) साथ नहीं दूंगी। इसके बजाए मैं कहूंगी जय हिंद।’’
बांकुड़ा जिले के रानीबंध में आयोजित एक अन्य बैठक में उन्होंने भाजपा के देशभक्ति के दावे पर सवाल खड़ा करते हुये कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि गांधीजी के हत्यारे कौन थे। लेकिन हम आरएसएस के आदमी नाथूराम गोडसे का नाम जानते हैं। जब आप देशभक्ति की बात करते हैं और देश की सेवा की बात करते हैं तो आप बता सकते हैं कि वह कौन था।’’
बनर्जी ने कहा, ‘‘क्या आपने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी? आपने (भाजपा) ने अंग्रेजों का समर्थन किया। क्या आपको इस पर शर्म नहीं आती?
बांकुड़ा में ही बाराजोरा में उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) राष्ट्र के नेताओं के रूप में गांधीजी और नेताजी का सम्मान नहीं करते हैं…मोदी हमें देशभक्ति पर प्रवचन न दें।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में भगवान श्रीराम पर राजनीति करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा दल को बीते पांच सालों में छोटा सा राम मंदिर बनाने का अवसर नहीं मिला।


Download Android App
Download iOS App



