Moscow Hostel Fire:रूस की राजधानी मॉस्को स्थित एक हॉस्टल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई । यह आग लगभग 80 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे हॉस्टल में मौजूद मेहमानों के लिए जान बचाना मुश्किल हो गया। आग के तेजी से फैलने की वजह से लोगों ने चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदकर जान बचाने की कोशिश की।
घटना के दौरान कई लोग रस्सी बनाने के लिए चादरों को आपस में बांधकर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे। वहीं कुछ लोग नीचे बिछाए गए गद्दों पर छलांग लगाते हुए नजर आए।
इस डरावने हादसे की वजह से अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। हर तरफ धुआं और आग की तेज लपटों के बीच लोग जान बचाने के लिए किसी भी तरह बाहर निकलने का प्रयास करते दिखे।
People jump out of windows during horrific fire at Moscow hostel
Guests jumped from 4th-floor windows to escape an 80sqm fire. Some used tied sheets while others landed on mattresses laid out below
Six people were reportedly injured during the frantic escape pic.twitter.com/p7aJ7BaC6C
— RT (@RT_com) February 16, 2026




















