Noida Bus Fire : नोएडा में एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस चालक में कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Noida Bus Fire
नोएडा में सिटी सेंटर के पास एक बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने(Noida Bus Fire) के बाद ड्राइवर से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस बस में सवारियां मौजूद नहीं थी, इसलिए एक बड़ा हादसा होने से बच गया।नोएडा सेक्टर 51 फायर विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में लगी आग को देखकर यातायात को रोक दिया गया था।
प्रदीप चौबे ने क्या कहा?
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप चौबे ने बताया है कि फायर विभाग को बस में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर गाड़ियां रवाना की गई। बस सीएनजी थी, इसलिए बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि इस गाड़ी में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी।
उन्होंने कहा कि ड्राइवर बस की वेल्डिंग करवा कर वापस लौट रहा था, उसी वक्त यह हादसा हो गया। फिलहाल इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हादसा बड़ा हो सकता था, अगर बस में सवारियां मौजूद होती।


Download Android App
Download iOS App





