मस्जिद में नमाज पढ़ने का विकास से कोई लेना देना नहीं है : Sovandeb Chattopadhyay

Summary :

मंदिर-मस्जिद की बातें विकास में मायने नहीं रखतीं: पश्चिम बंगाल कृषि मंत्री

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में मुस्लिम समाज के विकास को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिसका पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री ने समर्थन किया है।

पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने इस पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मस्जिद में नमाज पढ़ने से विकास का कोई संबंध नहीं है। समय के साथ हमें विज्ञान और प्रगति की राह पर चलना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है। मंदिर-मस्जिद की बातें यहां मायने नहीं रखतीं।”

उन्होंने साफ किया कि विकास का आधार धार्मिक स्थलों से नहीं, बल्कि आधुनिक सोच से जुड़ा है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में एक अल्पसंख्यक संस्थान के दीक्षांत समारोह में कहा कि मुस्लिम समाज को सबसे ज्यादा शिक्षा की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह जो बात आपने कही है कि मस्जिद में नमाज और बाकी चीजों का कोई संबंध नहीं है, यह सही है। आप कह रहे हैं कि हर आदमी को अपनी राह पर चलते हुए दूसरों के साथ मिलकर चलना चाहिए, ताकि हम एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद कर सकें। इसमें मस्जिद और मंदिर का कोई लेना-देना नहीं है।

PM मोदी देखें ‘छावा’, साबित करें गोलवलकर गलत थे: Sanjay Raut

महाराष्ट्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा औरंगजेब के मजार को तोड़ने पर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि हम सबको देश के इतिहास को समझना चाहिए। हमारे संविधान में हर नागरिक को अपना धर्म निभाने का अधिकार है। यह कहना कि किसी स्थल को तोड़ दिया जाए, सही नहीं है। हम सबको आपस में सम्मान और सहिष्णुता के साथ रहना चाहिए।

गडकरी के इस बयान की विपक्षी खेमा जमकर तारीफ कर रहा है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर और शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने केंद्रीय मंत्री की सोच की प्रशंसा की।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अगर नितिन गडकरी ने कहा है तो ये बड़ी बात है। भाजपा में रहकर अगर वह इस तरह की बातें करते हैं तो कुछ तो कारण होगा। वह हमेशा अपनी अलग सोच के लिए जाने जाते हैं, इसलिए वह सरकार और पार्टी लाइन से हटकर बयान देते हैं। "

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "वे (नितिन गडकरी) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और भाजपा नेताओं को आईना दिखाने का काम करते हैं।"

Team Desk