Omar Abdullah पर क्यों भड़कीं बीजेपी नेता दिप्ती रावत भारद्वाज

Summary :

बीजेपी नेता दीप्ति रावत भारद्वाज ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला(Omar Abdullah) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला घाटी में लगातार विभाजनकारी ताकतों को बल देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें शायद घाटी का अमन चैन और शांति गवारा नहीं है। Omar Abdullah पर भड़कीं दिप्ती रावत भारद्वाज Omar Abdullah : बीजेपी नेता ने आईएएनएस से कहा, “वे लगातार इस बात पर बल दे रहे हैं कि यहां अलग झंडा लेकर आएंगे और अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे। अलगाववादी ताकतों को मजबूत करेंगे। हम सभी लोग इस बात को जानते हैं कि…

Omar Abdullah

बीजेपी नेता दीप्ति रावत भारद्वाज ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला(Omar Abdullah) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला घाटी में लगातार विभाजनकारी ताकतों को बल देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें शायद घाटी का अमन चैन और शांति गवारा नहीं है।

Omar Abdullah पर भड़कीं दिप्ती रावत भारद्वाज

Omar Abdullah : बीजेपी नेता ने आईएएनएस से कहा, “वे लगातार इस बात पर बल दे रहे हैं कि यहां अलग झंडा लेकर आएंगे और अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे। अलगाववादी ताकतों को मजबूत करेंगे। हम सभी लोग इस बात को जानते हैं कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद घाटी में शांति है, लेकिन अब ये लोग फिर से यहां की स्थिति को पहले वाले दौर में पहुंचाना चाहते हैं। वे लगातार इस बात की वकालत कर रहे हैं कि हम शंकराचार्य और हरि पर्वत का नाम बदल देंगे, जहां ना महज घाटी, बल्कि देशभर से श्रद्धालु आते हैं।

Deepti Rawat Bhardwaj on X: ". @BJPMahilaMorcha राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती  @VanathiBJP जी के निर्देशानुसार आज भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान के प्रदेश  कार्यसमिति बैठक ...

दिप्ती रावत भारद्वाज : उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “कांग्रेस के लोग सिर्फ मीडिया में दिखाने के लिए कहते हैं कि हमने मजबूरी में नेशनल कांफ्रेंस से अलायंस किया है, जबकि अंदर की सच्चाई यह है कि ये लोग आपस में मिले हुए हैं। इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। आमतौर पर अलायंस उसी के साथ किया जाता है, जिससे हमारी विचारधारा मिलती है। कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच राजनीतिक विचारधारा मेल खाती है, इसलिए इन्होंने गठबंधन किया है। ये लोग सिर्फ और सिर्फ मीडिया के सामने लोगों को दिखाने के लिए कहेंगे कि हमने मजबूरी में गठबंधन किया है, जबकि सच्चाई यह है कि कोई भी मजबूरी नहीं है।”

Ms. Deepti Rawat Bhardwaj addressed a Press Conference in Jammu.

Omar Abdullah : इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, “वो महिला के नाम पर धब्बा है। कितनी शर्म की बात है कि वो आंदोलनकारी डॉक्टरों के बारे में कहती हैं कि वो ये ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हैं। ममता बनर्जी यहां तक कहती हैं कि अगर किसी ने आंदोलन किया तो मैं उसकी उंगली तोड़ दूंगी। मैं केस कर दूंगी, मुझे नहीं लगता कि किसी भी मुख्यमंत्री को इस तरह की बातें करना शोभा देता है। मुझे लगता है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar