Pak Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान ने की बमबारी, 8 अफगान खिलाड़ी समेत 40 नागरिकों की मौत, 170 घायल

Summary :

Pak Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद भी सैन्य संघर्ष जारी है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है, जिसमें 8 अफगान खिलाड़ियों की मौत हो गई और माना जा रहा है कि इस बमबारी में 40 नागरिकों की मौत भी हुई है और 170 लोग घायल हो गए है। इस हमले के चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ना लेने का फैसला लिया है। Pak Airstrike in Afghanistan अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटर्स की…

Pak Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद भी सैन्य संघर्ष जारी है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है, जिसमें 8 अफगान खिलाड़ियों की मौत हो गई और माना जा रहा है कि इस बमबारी में 40 नागरिकों की मौत भी हुई है और 170 लोग घायल हो गए है। इस हमले के चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ना लेने का फैसला लिया है।

Pak Airstrike in Afghanistan

Pak Airstrike in Afghanistan
Pak Airstrike in Afghanistan (source: social media)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटर्स की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें पाकिस्तानी शासन की ओर से किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया। इस हृदयविदारक घटना में, उरगुन जिले के तीन खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) की मौत हो गई है।

Tri Series Pak and Afghanistan: 17 नवंबर से त्रिकोणीय टी20 सीरीज

पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 17 नवंबर से त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली जानी है, लेकिन पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के बीच एसीबी ने इस सीरीज से हटने का फैसला लिया है। बोर्ड ने लिखा कि एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके एथलीट्स और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है। संतप्त परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के बाद पीड़ितों के प्रति सम्मान जताते हुए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के अंत में होने वाली पाकिस्तान की आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

Pak Afghan War: आम नागरिकों को निशाना बनाया

Pak Airstrike in Afghanistan
Pak Airstrike in Afghanistan (source: social media)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कुछ दिनों से भीषण गोलीबारी और बमबारी जारी है। इसी बीच अफगानिस्तान ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए हवाई हमला किया है जिसमें आम लोगों को पर बमबारी की और घर भी तबाह हो गये है।

ALSO READ: बलूचिस्तान : पाकिस्तान एयरस्ट्राइक में 6 बलूच नागरिकों की मौत, तनाव की स्थिति जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।