ड्रोन अटैक के जवाब में पाकिस्तान की कार्रवाई, कंधार में तालिबान ठिकाने पर हमला

Summary :

Pak Fresh Attack on Kandahar : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। हाल ही में पाकिस्तान के कई शहरों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने और हमलों की घटनाओं के बाद पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के Kandahar इलाके में एयरस्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल के ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। पाकिस्तान का कहना है कि इन हमलों के पीछे तालिबान से जुड़े तत्वों का हाथ हो सकता है। Pak Fresh Attack on Kandahar: कई शहरों के ऊपर दिखे ड्रोन पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक पिछले…

Pak Fresh Attack on Kandahar : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। हाल ही में पाकिस्तान के कई शहरों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने और हमलों की घटनाओं के बाद पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के Kandahar इलाके में एयरस्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल के ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। पाकिस्तान का कहना है कि इन हमलों के पीछे तालिबान से जुड़े तत्वों का हाथ हो सकता है।

Pak Fresh Attack on Kandahar: कई शहरों के ऊपर दिखे ड्रोन

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कई ड्रोन पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों के ऊपर देखे गए। इनमें इस्लामाबाद, क्वेटा, कोहाट और रावलपिंडी जैसे शहर शामिल हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इनमें से कई ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया गया।

सेना के अनुसार, इन ड्रोनों का मकसद नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना हो सकता था। कुछ जगहों पर ड्रोन के मलबे के गिरने से आम लोगों और बच्चों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

Pakistan Afghanistan Conflict: राष्ट्रपति जरदारी की कड़ी चेतावनी

Kandahar Air Strike
Kandahar Air Strike

इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तालिबान ने “रेड लाइन” पार कर दी है और पाकिस्तान अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक इन ड्रोन गतिविधियों का नियंत्रण केंद्र अफगानिस्तान के कांधार क्षेत्र में मौजूद था।

Kandahar Air Strike: कंधार में तालिबान ठिकाने पर एयरस्ट्राइक

इसी जानकारी के आधार पर पाकिस्तान की वायुसेना ने कंधार में मौजूद तालिबान से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का आरोप है कि इन्हीं ठिकानों से ड्रोन हमलों की योजना बनाई जा रही थी।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी थी। साथ ही, इसे तालिबान को दिया गया एक स्पष्ट संदेश भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपने ऊपर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें – इधर Israel कर रहा था शिकार, उधर पुतिन ने ‘उड़ा’ लिया Mojtaba Khamenei; मॉस्को में हुआ ऑपरेशन

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।