पाकिस्तानियों को अपनो ने लूटा! आसिम मुनीर की सेना ने अपने ही देश में बरसा दिए बम, 30 की मौत

Summary :

Pakistan Airstrike: पाकिस्तानियों को दुश्मनों की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान जैसे देश को बर्बाद करने के लिए उनके अपने ही आका काफी हैं। पाकिस्तान की सेना ही अपनी आवाम की जान की दुश्मन बन गई है। आसिम मुनीर की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में रात के अंधेरे में बम बरसा दिए, जिससे 30 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। इस नरसंहार के जिम्मेदार कोई खुद पाकिस्तानी सरकार और सेना है। भीषण बमबारी के बाद खैबर पख्तूनख्वा का मत्रे दारा गांव शवों से भर गया है। Khyber Pakhtunkhwa Air Strike- जेएफ-17 से बरसाए बम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार और…

Pakistan Airstrike: पाकिस्तानियों को दुश्मनों की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान जैसे देश को बर्बाद करने के लिए उनके अपने ही आका काफी हैं। पाकिस्तान की सेना ही अपनी आवाम की जान की दुश्मन बन गई है। आसिम मुनीर की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में रात के अंधेरे में बम बरसा दिए, जिससे 30 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। इस नरसंहार के जिम्मेदार कोई खुद पाकिस्तानी सरकार और सेना है। भीषण बमबारी के बाद खैबर पख्तूनख्वा का मत्रे दारा गांव शवों से भर गया है।

Khyber Pakhtunkhwa Air Strike- जेएफ-17 से बरसाए बम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार और सोमवार की आधी रात को पाकिस्तानी सेना ने तिराह में बमबारी कर दी। खैबर पख्तूनख्वा के जिस मत्रे दारा गांव के घरों पर पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला किया, वह अफगानिस्तान सीमा के पास तिराह घाटी में स्थित है। दावे के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने तिराह घाटी में स्थित इस गांव पर कल रात 2 बजे एक जेएफ-17 विमान से कम से कम 8 एसएस-6 बम गिराए और इस हमले को उस तथाकथित ‘ऑपरेशन’ का हिस्सा बताया जा रहा है जिसके नाम पर पाकिस्तानी सेना पिछले तीन हफ्तों से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर कार्रवाई का दावा कर रही है।

Pakistan Airstrike
Pakistan Airstrike

Pakistan Airstrike: स्थानीय विधायक ने की निंदा

स्थानीय विधायक इकबाल अफरीदी ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “यह बेहद दुखद है कि वादी तिराह अकाखेल में हुए बम विस्फोट में मासूम बच्चे और महिलाएं शहीद हो गए। यह अत्याचार मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।”

Khyber Pakhtunkhwa Air Strike
Khyber Pakhtunkhwa Air Strike

Pakistan News Today: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तानी सेना बौखलाई हुई है। पाकिस्तान की सरकार ने अपने देश में आतंकवादियों को पाल रखा है और कार्रवाई के नाम झूठे ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तान की इस बेवकूफी का शिकार उनकी ही आवाम बन रही है। इस नरसंहार से पाकिस्तान की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है।

ये भी पढ़ें- Israel Strike Lebanon: गाजा के बाद लेबनान में किया घातक ड्रोन हमला, अमेरिकी नागरिक समेत 5 की मौत

Neha Singh