PM Kisan Yojana 23rd Kisht Date: जल्द आ रही है 23वीं किस्त! उससे पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा

Summary :

PM Kisan Yojana 23rd Kisht Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के लाखों किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है। सरकार इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2000 की किस्त भेजती है। अब तक किसानों को 22 किस्तें मिल चुकी हैं, किसान बेसब्री से 3वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 23वीं किस्त आने से पहले ये जानना जरुरी है कि आपकी सभी जानकारी और डाक्यूमेंट्स ठीक हैं या नहीं, अगर जरुरी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो पैसे आपके अकाउंट में नहीं आएंगे। आइए जनते हैं कि किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त…

PM Kisan Yojana 23rd Kisht Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के लाखों किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है। सरकार इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2000 की किस्त भेजती है। अब तक किसानों को 22 किस्तें मिल चुकी हैं, किसान बेसब्री से 3वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 23वीं किस्त आने से पहले ये जानना जरुरी है कि आपकी सभी जानकारी और डाक्यूमेंट्स ठीक हैं या नहीं, अगर जरुरी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो पैसे आपके अकाउंट में नहीं आएंगे। आइए जनते हैं कि किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किस किसान के खाते में नहीं आएगी।

PM Kisan Yojana 23rd Kisht: कब जारी होगी 23 वीं किस्त?

22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो गई थी, अब ऐसी उम्मीद है कि अगली किस्त जून के लास्ट में या जुलाई शुरुआत में आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PM Kisan Yojana 23rd Installment: किन किसानों को नहीं मिलेगी 23वीं किस्त?

कुछ मामलों में किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है या फिर एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का फायदा ले रहे हैं। इसके अलावा जिन किसानों के दस्तावेज या वेरिफिकेशन पूरे नहीं हैं, उनकी किस्त अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

ये काम नहीं किया, तो रुक जाएगी किस्त

PM Kisan Yojana 23rd Kisht Date
PM Kisan Yojana 23rd Kisht Date (Image- Social Media)
  • सरकार ने सभी रजिस्ट्रेशन किसानों के लिए e-KYC जरुरी कर दी है। पीएम किसान पोर्टल पर जाकर घर बैठे अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं।
  • आपके बैंक अकाउंट में क़िस्त आने के लिए आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना जरुरी है। अगर आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो क़िस्त रुक सकती है।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड में आपकी कृषि भूमि का वेरिफिकेशन होना चाहिए।

ऐसे चेक करें पीएम किसान किस्त आई या नहीं

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
  • इसके बाद ‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • अगर नंबर याद नहीं है, तो ‘Know Your Registration Number’ विकल्प से उसे पता कर सकते हैं।
  • फिर कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  • इससे पता चल जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, यानी सालाना 6000 रूपये दिए जाते हैं। यह साल में तीन किस्तों में दी जाती है- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च। यह राशि सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में आती है। इस योजना की घोषणा 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। बाद में इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।