दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, किया 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, जानिए मुख्य 5 बिंदु

Summary :

PM Modi Varanasi Visit : मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. अपने दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने महिला सम्मेलन में भाग लिया. अपने संबोधन में उन्होंने विकास परियोजनाओं की बात तो रखी ही साथ में विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर संसद से महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने देने का आरोप लगाया. PM Modi Varanasi Visit  Highlights: इस मौके पर 5 बड़ी बातें कामों पर बात की – पीएम…

PM Modi Varanasi Visit : मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. अपने दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने महिला सम्मेलन में भाग लिया. अपने संबोधन में उन्होंने विकास परियोजनाओं की बात तो रखी ही साथ में विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर संसद से महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने देने का आरोप लगाया.

PM Modi Varanasi Visit  Highlights: इस मौके पर 5 बड़ी बातें

PM Modi Varanasi Visit  Highlights
PM Modi Varanasi Visit  Highlights (Source: Social Media)

कामों पर बात की – पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने. 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले. 2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया. 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया. यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया. सु

विधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है. बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, इन समूहों को लाखों रुपये की मदद मिल रही है, जिससे बहनें अपना काम कर रही हैं. ऐसे ही प्रयासों से 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं.’

माताओं बहनों को नमन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकटा और माता गंगा जैसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। ऐसे में आप सभी बहनों और बेटियों का यह जमावड़ा इस अवसर को अत्यंत दिव्य बना देता है. हम काशी की धरती पर आप सभी माताओं और बहनों को नमन करते हैं…”

अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले, काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये दोनों अमृत भारत ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क को और बेहतर बनाएंगी। अब मुंबई, पुणे और पूरे महाराष्ट्र के लोगों के पास अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का एक और आधुनिक विकल्प है। मैं इस उद्घाटन पर देशवासियों को बधाई देता हूं…”

नारी शक्ति पर बात – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत को विकसित बनाने का मिशन निरंतर जारी है, और जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो इसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारी शक्ति है. काशी से सांसद के रूप में, देश के प्रधानमंत्री के रूप में, मैं एक प्रमुख राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं, और वह प्रमुख लक्ष्य है – लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना।”

विपक्ष पर साधा निशाना– प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कुछ ही दिन पहले, सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों के कारण संसद में हमारा प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन मैं आप सभी बहनों को एक बार फिर आश्वस्त करता हूं कि आपके आरक्षण के अधिकार को लागू किया जाएगा, और मैं इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

यह भी पढ़ें – गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया हब, सब्सिडी से सिंगल विंडो तक पूरा सपोर्ट सिस्टम तैयार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।