‘लग्जरी कारों का शौक, फिटनेस किंग और लंदन से…’, जानें कितनी Net Worth के मालिक थे Prateek Yadav?

Summary :

Prateek Yadav Net Worth: समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के भाई और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव (Prateek Yadav Wife) की पत्नी Prateek Yadav का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार बताए जा रहे थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी और अपनी अलग पहचान बिजनेस की दुनिया में बनाई। प्रतीक यादव का मुख्य कारोबार रियल एस्टेट (Prateek Yadav Business) सेक्टर से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रॉपर्टी…

Prateek Yadav Net Worth: समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के भाई और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव (Prateek Yadav Wife) की पत्नी Prateek Yadav का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार बताए जा रहे थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी और अपनी अलग पहचान बिजनेस की दुनिया में बनाई।

प्रतीक यादव का मुख्य कारोबार रियल एस्टेट (Prateek Yadav Business) सेक्टर से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रॉपर्टी बिजनेस के जरिए अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा फिटनेस इंडस्ट्री में भी उनका बड़ा नाम था। वे लखनऊ में कई हाई-एंड जिम और फिटनेस सेंटर चलाते थे। उनके फिटनेस कारोबार में आयरन कोर फिट जिम और द फिटनेस प्लानेट जैसे सेंटर शामिल बताए जाते हैं। फिटनेस को लेकर उनकी रुचि सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे खुद भी अपनी हेल्थ और बॉडी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहते थे। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी जिम वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते थे।

Prateek Yadav Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे प्रतीक यादव

Prateek Yadav Net Worth (source social media )
Prateek Yadav Net Worth (source social media )

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव की अनुमानित संपत्ति करीब 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट कारोबार से आता था। वहीं फिटनेस सेंटर और ब्रांड प्रमोशन से भी उन्हें अच्छी इनकम होती थी। हालांकि उनकी कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बिजनेस और लाइफस्टाइल को देखकर माना जाता है कि उन्होंने कम उम्र में ही अच्छा आर्थिक मुकाम हासिल कर लिया था।

Prateek Yadav Car Collection: लग्जरी कारों का था खास शौक

Prateek Yadav Net Worth (source social media )
Prateek Yadav Net Worth (source social media )

प्रतीक यादव को महंगी और लग्जरी कारों का बेहद शौक था। उनके कार कलेक्शन में कई शानदार गाड़ियां शामिल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की लेम्बॉर्गिनी भी थी। इसके अलावा रेंज रोवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी एसयूवी भी उनके गैराज का हिस्सा थीं। उन्हें कार रेसिंग और स्पोर्ट्स कार ड्राइविंग का भी काफी शौक था। यही वजह थी कि वे अक्सर अपनी लग्जरी कारों के साथ चर्चा में रहते थे।

Prateek Yadav Education: लंदन से की थी MBA की पढ़ाई

प्रतीक यादव ने विदेश से पढ़ाई की थी। उन्होंने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति की बजाय बिजनेस को अपना करियर बनाया। हालांकि उनका परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा, लेकिन उन्होंने कभी चुनावी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे राजनीति से दूर रहकर अपना काम करना पसंद करते हैं।

डिप्रेशन को लेकर भी हो रही चर्चा

प्रतीक यादव के निधन के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनके मानसिक तनाव को लेकर भी चर्चा हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे बिजनेस से जुड़े तनाव और नुकसान के कारण परेशान थे। हालांकि डॉक्टरों या परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रतीक अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते थे और बिजनेस में व्यस्त रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बेहद फिल्मी है Aparna और Prateek Yadav की प्रेम कहानी, पहली नजर में हार बैठे थे दिल, ईमेल के जरिए शुरू हुआ था बातों का सिलसिला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।