नयी दिल्ली : सभी प्रमुख चैनलों की ओर से प्रसारित एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान लगाए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अफवाहों एवं एक्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डंटे रहें।
कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो सन्देश में प्रियंका ने कहा, ”आपलोग, अफ़वाहों और एक्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।”
उन्होंने कहा, ”हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।” गौरतलब है कि 19 मई को आये तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



