प्रदूषण के लिए तैयार हो जाए दिल्ली NCR! पंजाब में फिर पराली जला रहे किसान, 14 पर FIR

Summary :

Punjab News Today: हर साल की तरह इस बार भी राजधानी दिल्ली को प्रदूषण की मार पड़ने वाली है। हमेश की तरह इस बार भी अक्टूबर का महीना आने से पहले ही किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है। प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पंजाब के किसानों ने पराली जला रहे हैं। पंजाब में 15 सितंबर से लेकर अब तक पराली जलाने के कुल 62 मामले सामने आ चुके हैं। Punjab Stubble Burning: अब तक 62 मामले सामने अभी तो अक्टूबर की शुरूआत भी नहीं हुई है और किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया…

Punjab News Today: हर साल की तरह इस बार भी राजधानी दिल्ली को प्रदूषण की मार पड़ने वाली है। हमेश की तरह इस बार भी अक्टूबर का महीना आने से पहले ही किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है। प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पंजाब के किसानों ने पराली जला रहे हैं। पंजाब में 15 सितंबर से लेकर अब तक पराली जलाने के कुल 62 मामले सामने आ चुके हैं।

Punjab Stubble Burning: अब तक 62 मामले सामने

अभी तो अक्टूबर की शुरूआत भी नहीं हुई है और किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। अब तक आए कुल 62 मामलों में से सबसे ज्यादा अकेले अमृतसर से आए हैं। बरनाला में दो, बठिंडा में एक, फिरोजपुर, होथियारपुर, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, एसएएक नगर व मालेरकोटला में एक-एक, पटियाला में सात और तरनतारन में भी सात मामले आए हैं।

Punjab News Today
Punjab News Today

Amritsar Stubble Burning News: 15 रेड एंट्रियां की गई

पराली जलाने के कारण 14 किसानों पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। वहीं कुछ किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। किसानों से 15 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की वसूली की गई है। बता दें पंजाब में पराली जलाने पर 15 रेड एंट्रियां की गई हैं। रेड एंट्री होने पर किसान न अपनी जमीन नहीं बेच सकता और न ही गिरवी या उस पर लोन ले सकता है। अक्टूबर से पहले पराली जलाने के मामले पिछले साल की तुलना में कई गुना ज्यादा है। पंजाब में इस समय तक पराली जलाने के 62 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं पिछले साल ये संख्या केवल सात थी, जिससे पता चलता है कि पंजाब के किसान इस बार धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं।

Punjab News Today: सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Supreme Court
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पंजाब सरकार को पराली जलाने पर रोक लगाने के सख्त आदेश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। खेतों की निगरानी के लिए सैटेलाइट रिपोर्ट और गांव स्तर की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- ‘असम के रॉकस्टार’ जुबीन गर्ग को आखिरी सलाम, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब; लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम

Neha Singh