Qatar Helicopter Crash: मिडिल ईस्ट जंग के बीच क़तर में रविवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के क्षेत्रीय जल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोग मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है, रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसकी तलाश चल रही है। दुर्घटना के बाद बचाव और खोज अभियान तेज कर दिया गया है।
Qatar Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर में सवार 6 लोगों की मौत, 1 लापता
सामने आई जानकारी के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र के समुद्र में क़तर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हादसे का शिकार हो गया। इसमें कम से कम छह लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग मौजूद थे, जिसमें से एक व्यक्ति अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे है। कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा नियमित ड्यूटी के दौरान हुआ है। अचानक तकनीकी समस्या आने से हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
Six people were killed in a helicopter crash in Qatar’s territorial waters while operations continue to find the last missing person, the interior ministry said on Sunday: Reuters
— ANI (@ANI) March 22, 2026
Qatar Helicopter Technical Malfunction: तनाव के बीच हेलीकॉप्टर हादसे ने बढ़ाई चिंताएं
कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि उनकी विशेष टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद से कतर को कई बार ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा है। जिस वजह से वहां सुरक्षा स्थिति पहले से ही संवेदनशील बनी हुई है। ऐसे हालात में कतर में हुआ यह हेलीकॉप्टर हादसा चिंता को और बढ़ा रहा है।
मौसम और समुद्री स्थिति पर भी सरकार की नजर
एक ओर समुद्र के खराब हालात बचाव कार्य में बाधा पैदा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कतर सरकार मौसम और समुद्री स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है, क्योंकि ये राहत-बचाव कार्य की सुरक्षा और गति को प्रभावित कर सकते हैं। सरकार ने कहना है कि सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर खोज और बचाव कार्य को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से जारी रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भीषण ट्रेन हादसे में 12 लोगों की मौत, 20 घायल, बस के उड़े फ़रखच्चे


Download Android App
Download iOS App




