Raja Raghuvanshi case: कुछ तो गड़बड़ है..पति के लिए इतनी दुश्मनी, DGP के बयान से हड़कंप

Summary :

डीजीपी के बयान से राजा रघुवंशी केस में नया मोड़

राज्य डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने इस मामले में एक बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘बड़ा असामान्य लगता है कि शादी के कुछ दिनों के अंदर हो सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के लिए इतनी दुश्मनी ले ली।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या मामले में लगातार एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वैसे तो राजा की हत्या में पत्नी सोनम समेत चार अन्य आरोपी शामिल है। लेकिन इसी बीच मेघालय पुलिस का बड़ा बयान आया है। राज्य डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने इस मामले में एक बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘बड़ा असामान्य लगता है कि शादी के कुछ दिनों के अंदर हो सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के लिए इतनी दुश्मनी ले ली। डीजीपी के इस बयान से हड़कंप मचा गया। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी के बयान से इस हत्याकांड को एक नई दिशा मिल गई है। हत्या की जांच अब सिर्फ प्रेम संबंधों तक सीमित नहीं रहेगी।

राज्य डीजीपी ने क्या कहा?

राज्य डीजीपी का कहना है कि हमें यह बहुत असामान्य लगता है। हम इस मामले में अब लव एंगल के साथ-साथ अन्य कारणों की भी गहराई से जांच करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस के पास मजबूत सबूत हैं, लेकिन कई कड़ियां अब भी जुड़नी अभी बाकी है. हमारे पास एक मजबूत केस बन रहा है, लेकिन जो बचा है, वह बहुत अहम है।

कई कारणों पर हो रही जांच

क्या सोनम और राज के पीछे कोई और तीसरा इंसान भी है?

क्या हत्या का मेन मकसद संपत्ति की ललाच है?

क्या सोनम को कोई तीसरा ब्लैक मेल कर रहा है?

क्या यह मर्डर क्राइम ऑफ़ पर्सनल कारण है?

Raja Raghuvanshi Case: राज कुशवाहा के चाचा ने बता दी पूरी सच्चाई, सोनम किसी हालत में पसंद नहीं…

अब तक तंत्र-मंत्र समेत कई आरोप

राजा रघुवंशी की हत्या अब कई बिंदुओं को लेकर चर्चा में बनी है। राजा की तेरहवीं के बाद उनके पिता का कहना है कि बेटे ने बहू सोनम के कहने पर घर के मुख्य दरवाजे पर एक पोटली जैसी चीज लटका दी थी। सोनम ने राजा से कहा था कि इसे लटकाने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। उन्होंने आगे कहा कि सोनम को तंत्र-मंत्र में विश्वास है और वह मेरे बेटा पर इसका प्रयोग किया। मेरे बेटे की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाएं हो जाए सतर्क, इन बिमारियों का खतरा अधिक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।