इश्क, साजिश और कत्ल… मामी से एकतरफा प्यार में भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुई शातिर साजिश नाकाम

Summary :

Ramapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर में 13 मार्च की रात एक युवक का शव और पास ही उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुरुआत में यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना हो लग रही थी, लेकिन मृतक के गले और चेहरे के निशानों ने शक पैदा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना (स्ट्रैगुलेशन) बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के भांजे वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर…

Ramapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर में 13 मार्च की रात एक युवक का शव और पास ही उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुरुआत में यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना हो लग रही थी, लेकिन मृतक के गले और चेहरे के निशानों ने शक पैदा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना (स्ट्रैगुलेशन) बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के भांजे वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर की थी। आरोपी वीरेंद्र अपनी मामी से एक तरफा प्यार करता था। जिस वजह से मामा को रास्ते से हटाने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Ramapur Murder Case: भांजे ने मामा को नशे में धुत कर मफलर से गला घोंटा

Ramapur Murder Case
Ramapur Murder Case (Source: Social Media)

अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या की पूरी प्लानिंग फिल्मी अंदाज़ में बनाई थी। सबसे पहले आरोपी भांजा वीरेंद्र अपने मामा को खेत में ले गया, जहां उसने मामा को जमकर बीयर पिलाई। जब मामा नशे में धुत होकर बेसुध हो गया, तो वीरेंद्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मफलर से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इस खौफनाक अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों ने साक्ष्यों को मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची।

पुलिस को चकमा देने की साजिश

आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दोनों तरफ से पकड़कर बाइक स्टार्ट की और एक्सीलेटर बढ़ाकर बाइक को सड़क किनारे गिरा दिया, ताकि यह लगे कि युवक की मौत एक एक्सीडेंट में हुई है। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों ने उनकी चालाकी का खुलासा कर दिया। एएसपी ने बताया कि फिलहाल एकतरफा प्रेम प्रसंग के पहलू पर जांच जारी है और पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP में बुजुर्गों की पेंशन पर संकट… अगर जमा नहीं किए ये डाक्यूमेंट्स, तो हाथ से निकल जाएगी ₹1000 वाली किश्त

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।