अब बच्चा पैदा करना आसान, नहीं झेलना पड़ेगा दर्द, इस देश में रोबोट देगा बच्चे को जन्म!

Summary :

Robotic Birth China: जब किसी महिला को बच्चा पैदा करने में परेशानी होती है, तो अक्सर वह सरोगेसी का सहारा लेती है। यानी कोई दूसरी महिला अपनी कोख से किसी और दंपत्ति के लिए बच्चा पैदा करती है। इस प्रक्रिया को ही सरोगेसी कहा जाता है। आज के दौर में यह एक सामान्य विकल्प बन चुका है, खासकर उन दंपत्तियों के लिए जो खुद गर्भधारण नहीं कर सकते। लेकिन यह प्रक्रिया काफी महंगी और भावनात्मक रूप से जटिल होती है। अमेरिका जैसे देशों में सरोगेसी पर लाखों रुपये खर्च होते हैं, और भारत में भी यह विवादों का मुद्दा रहा…

Robotic Birth China: जब किसी महिला को बच्चा पैदा करने में परेशानी होती है, तो अक्सर वह सरोगेसी का सहारा लेती है। यानी कोई दूसरी महिला अपनी कोख से किसी और दंपत्ति के लिए बच्चा पैदा करती है। इस प्रक्रिया को ही सरोगेसी कहा जाता है। आज के दौर में यह एक सामान्य विकल्प बन चुका है, खासकर उन दंपत्तियों के लिए जो खुद गर्भधारण नहीं कर सकते। लेकिन यह प्रक्रिया काफी महंगी और भावनात्मक रूप से जटिल होती है। अमेरिका जैसे देशों में सरोगेसी पर लाखों रुपये खर्च होते हैं, और भारत में भी यह विवादों का मुद्दा रहा है। इसी बीच चीन ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो सरोगेट महिलाओं की जगह ले सकता है।

Robotic Birth China: इस देश में रोबोट करेगा बच्चा पैदा

Robotic Birth China
Robotic Birth China

Robotic Birth China: चीन के ग्वांगझोऊ शहर में स्थित एक टेक्नोलॉजी कंपनी, काइवा टेक्नोलॉजी, ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जिसमें इंसानी गर्भाशय की नकल करने वाला एक आर्टिफिशियल वूम्ब लगाया जाएगा। इस प्रेगनेंसी रोबोट का विचार डॉक्टर झांग किफेंग ने पेश किया है, जो कि इस कंपनी के संस्थापक भी हैं। उनका दावा है कि यह रोबोट एक इंसानी महिला की तरह 10 महीने तक गर्भ में बच्चे को पाल सकेगा और उसके सभी विकास की जरूरतों को पूरा करेगा।

डॉक्टरों की राय (Opinion of doctors)

Robotic Birth China
Robotic Birth China

डॉक्टर झांग ने बताया कि आर्टिफिशियल वूम्ब (कृत्रिम कोख) तकनीक पहले से ही विकसित हो चुकी है। अब इस तकनीक को केवल रोबोट के शरीर में लगाया जाना बाकी है। रोबोट के पेट में एक खास नली लगी होगी, जिसके जरिए भ्रूण को जरूरी पोषण और ऑक्सीजन दी जाएगी। यह प्रक्रिया वैसे ही होगी जैसी किसी इंसानी मां के गर्भ में होती है। उनका कहना है कि यह तकनीक उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है जो सरोगेसी पर निर्भर हैं लेकिन इसके खर्च या कानूनी पेचिदगियों से परेशान रहते हैं।

रोबोट से बच्चा पैदा करने में कितना खर्चा? (How Much Does it Cost to Have a Baby Born From a Robot?)

Robotic Birth China
Robotic Birth China

Robotic Birth China: इस ‘प्रेगनेंसी रोबोट‘ से बच्चा पलवाने की लागत करीब 1 लाख युआन यानी लगभग 14 लाख रुपए होगी। अमेरिका में यह खर्च 75 लाख के करीब होता है। यही कारण है कि इस तकनीक को एक सस्ता और सरल विकल्प माना जा रहा है। ये उनके लिए वरदान हैं जो बे-औलाद हैं और सरोगेट मदर्स को तलाशने में वक्त बिताते हैं।

ये भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कैसा रहा सुदर्शन रेड्डी का करियर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।