Samsung New Galaxy S26 Series: Samsung के शानदार स्मार्टफोन ने भारतीय लोगों के दिल में जगह बना रखी है और लंबे समय के बाद कंपनी ने Galaxy Unpacked Event 2026 की डेट कंफर्म हो गई है जिसको सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस इवेंट में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शानदार स्मार्टफोन के साथ ही कई गैजेट्स प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठाया जा सकता है।
इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही प्री-रिजर्व बुकिंग की भी शुरूआत हो गई है और सिर्फ 999 रुपये में बुकिंग के साथ ही कई ऑफर दिए गए है। विस्तार से जानते है कि यह इवेंट कब होगा और इन शानदार स्मार्टफोन्स में क्या बदलाव मिलने की उम्मीद है।
Samsung New Galaxy S26 Series

Samsung ने Unpacked Event 2026 की डेट कंफर्म कर दी है और कंपनी 25 फरवरी को अपना यह इवेंट आयोजित करेगी। बता दें कि यह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सुबह 10 बजे PT, दोपहर 1 बजे EST, शाम 6 बजे GMT, शाम 7 बजे CET और रात 11:30 बजे IST पर आयोजित किया जाएगा। इसी इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S26 series को लॉन्च कर दिया जाएगा जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
💙 like this post and be the first to see what’s coming.
Join us at Samsung Galaxy Unpacked on February 25, 2026 to discover how easy and effortless your day can be with Galaxy AI. Keep watching this space for more Galaxy Unpacked updates! pic.twitter.com/QUJHQnXjaK
— Samsung Mobile (@SamsungMobile) February 10, 2026
Samsung Galaxy S26 Series Features

- Display: 6.3 इंच का Dynamic AMOLED 2x FHD डिस्प्ले दिया जाएगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा
- Software: Android 16 पर आधिरत यह One UI 8.5 पर रन करेगा।
- Chipset: Exynos 2600 का दमदार चिपसेट मिलेगा।
- Camera: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, 50MP मेन, 10MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रा वाइड और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- Battery: 4900mAH की बड़ी बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy S26 Ultra Features

- Display: 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जाएगा।
- Chipset: Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा।
- Camera: 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
- Battery: 5000mAH की बड़ी बैटरी मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App




